-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Camp Raised Questions On Kamala Harris Candidature
ट्रंप कैंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तुलना चीन से की, कमला हैरिस को जनता से दूर रहने की दी नसीहत
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने शुक्रवार को दावा किया कि कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गईं डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक भी वोट नहीं पड़ा।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी चुनाव के लिये रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की प्रचार-प्रसार करने वाली टीम ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तुलना चीन से की।अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने शुक्रवार को दावा किया कि कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गईं डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक भी वोट नहीं पड़ा।
ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कमला के चयन की प्रक्रिया को साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाला करार दिया। भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला ने शुक्रवार को पर्याप्त डेलीगेट के वोट हासिल कर लिए, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया।
कमला के पक्ष में नहीं पड़ा एक भी वोट
सम्बंधित ख़बरें
Trump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति
Kamala Harris का डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला: ईरान युद्ध को बताया एपस्टीन विवाद से ध्यान भटकाने की चाल
स्कूल से घर लौट रहा था 5 साल का बच्चा…उठा ले गए ट्रंप के अधिकरी, मामला खुला तो मचा बवाल
ड्रग्स-डेमोक्रेसी ड्रामा है…कमला हैरिस ने बता दी ट्रंप की असलियत, दुनिया के लिए खौफनाक है नया सच!
अमेरिका में पांच नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में देश की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला का मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से होगा। ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कहा, डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा हैं। अमेरिकी इतिहास की सबसे कम लोकप्रिय उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उनके नाम पर एक भी वोट पड़े बिना आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।
डेमोक्रेटिक पार्टी साम्यवादी चीन जैसी
प्रचार टीम ने कहा कि साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाली एक प्रक्रिया में, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने अपने पिछले नामांकित व्यक्ति को उस समय हटा दिया, जब उसकी सेहत में गिरावट की बात को छिपाना असंभव हो गया था। इसके बाद उन्होंने कमला को सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया। टीम का इशारा जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने की तरफ था।
कमला को रखें जनता से दूर
उसने कहा कि अब वे जब तक संभव हो, तब तक कमला को जनता से दूर रखना चाहते हैं, नहीं तो उनकी अति उदारवादी विचारधारा और राष्ट्रपति कार्यालय में सेवाएं देने की उनकी अयोग्यता मतदाताओं के सामने आ जाएगी। इस बीच, ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक ईमेल में हैरिस पर कहर बरपाने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति की नस्ली पहचान पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद ट्रंप शनिवार को अटलांटा के प्रमुख चुनाव मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।
कहर बरपाने में 24 घंटे बचे हैं
ट्रंप ने ईमेल में कहा कि कहर बरपाने में 24 घंटे बचे हैं। कल इसी समय कुटिल कमला का दुस्वप्न सच हो जाएगा। जब मैं डीप ब्लू अटलांटा में एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के हजारों समर्थकों से भरे कक्ष में रैली मंच पर पहुंचूंगा, तो वह सच्चाई से और पीछा नहीं छुड़ा पाएंगी। उन्होंने कहा कल मैं मंच पर कदम रखूंगा और ओपन बॉर्डर जार कमला हैरिस को उनके असफल राजनीतिक करियर की सबसे बुरी शिकस्त दूंगा।
ट्रंप और उनके समर्थक कमला को बाइडन प्रशासन की ओपन बॉर्डर जार करार देते हुए उन पर उदार आव्रजन नीतियों की प्रभारी होने का आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मौजूदा प्रशासन में सीमा पार से अवैध आव्रजन बढ़ा है। (एजेंसी)
Trump camp raised questions on kamala harris candidature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














