Hezbollah Israel War: हिजबुल्ला ने इजराइल में रॉकेट हमले किए तेज, नागरिकों को मिली चेतावनी
हिजबुल्ला ने मंगलवार को इजराइल में कई रॉकेट दागे और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने उस दबाव को बनाए रखने का संकल्प लिया जिसके कारण हजारों इजराइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।
- Written By: प्रिया जैस
Israel Hezbollah War (सौजन्य-एक्स)
बेरूत: इजराइल पर हिजबुल्ला का हमला थमते नहीं दिख रहा है। मंगलवार को भी हिजबुल्ला ने इजराइल पर कई रॉकेट दागने का सिलसिला शुरू रखा और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने संकल्प लिया कि वे इस दबाव को बनाना जारी रखेंगे। इन हमलों के चलते मंगलवार को हजारों की तादात में इजराइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।
इन हमलों के चलते इजराइल की सेना ने दावा करते हुए कहा है कि उसने और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान में भेजा है और एक हवाई हमले में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है। मंगलवार को हिजबुल्ला ने इजराइल में हाइफा शहर तक कई रॉकेट दागे।
इसके बाद इजराइली सरकार ने उत्तरी तटीय शहर के निवासियों को आगाह किया है कि वे अपनी गतिविधियां सीमित करें। इसके परिणाम स्वरुप वहां के विद्यालयों को बंद करना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर…ऐलान के कुछ घंटों बाद ही इजरायल और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर किया हमला
हिजबुल्लाह ने की हद पार…लेबनान में पीस कीपिंग फोर्स पर घात लगाकर किया हमला, फ्रांसीसी सैनिक की मौत से हड़कंप
बेरुत में हिज्बुल्लाह पर इजराइली सेना का भीषण हमला, लेबनान के प्रधानमंत्री ने जताई भारी चिंता
लेबनान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव: उत्तरी इजराइल में दागी गईं मिसाइलें, सायरन की गूंज से मचा हड़कंप
मंगलवार को छोड़े 180 रॉकेट
इजराइली सेना के मुताबिक हिजबुल्ला ने सीमा पार से करीब 180 रॉकेट छोड़े। हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान के बड़े हिस्सों में इजराइल के हवाई हमलों के हफ्तों बाद भी उसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। इजराइल के इन हमलों में पिछले कुछ सप्ताह में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें- रूस की अदालत ने यूक्रेन में युद्ध में हिस्सा लेने के लिए 72 वर्षीय अमेरिकी को जेल की सुनाई सजा
कासिम ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो के माध्यम से संदेश के जरिए कहा कि हिजबुल्ला लंबे समय तक उसके नेता रहे हसन नसरल्ला की जगह लेने के लिए एक नए नेता का नाम तय करेगा, ‘‘हालांकि युद्ध के कारण परिस्थितियां कठिन हैं।”
लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को ‘‘पिछले कई वर्षों की तुलना में कमजोर” बताया।
नरसल्ला और साथियों को मार गिराया
उन्होंने कहा, ‘‘हमने नसरल्ला और नसरल्ला का स्थान लेने वाले तथा उसका भी स्थान लेने वाले व्यक्ति समेत हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है।” नसरल्ला पिछले महीने बेरूत में इजराइल के एक हवाई हमले में मारा गया था।
नसरल्ला के रिश्ते के भाई सफीद्दीन को आम तौर पर उसका उत्तराधिकारी माना जाता है लेकिन अभी उत्तराधिकारी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सफीद्दीन सार्वजनिक रूप से नजर भी नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- लेबनान में हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर इजरायल का बड़ा हमला, कई आंतकी ढेर
इजराइल की सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने मंगलवार रात को कहा कि इजराइल अभी सफीद्दीन की स्थिति का पता लगा रहा है और उसने हिजबुल्ला पर बेरूत में एक स्थान पर हाल में किए हमले की जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया जहां सफीद्दीन के होने की आशंका थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
