-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israeli Attack On Hezbollah Underground Command Centers Many Terrorists Killed
लेबनान में हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर इजरायल का बड़ा हमला, कई आंतकी ढेर
- Written By: प्रीति शर्मा
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर हवाई हमले किए, जिसके चलते करीब 50 आतंकियों के मरने की खबर आमने आई है। हमले के दौरान साउथ फ्रंट और राडवान फोर्स के 6 सीनियर कमांडर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को आईएएफ ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के नासिर यूनिट, बदर यूनिट और अजीज यूनिट पर कई हमले किए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर हवाई हमले किए, जिसके चलते करीब 50 आतंकियों के मरने की खबर आमने आई है। हमले के दौरान साउथ फ्रंट और राडवान फोर्स के 6 सीनियर कमांडर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को आईएएफ ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के नासिर यूनिट, बदर यूनिट और अजीज यूनिट पर कई हमले किए। बता दें कि हिज्बुल्लाह के साउथ फ्रंट ने कई सालों से दक्षिणी लेबनान में अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और कमांड सेंटर का एक बड़ा जाल बनाया है। इसका उद्देश्य युद्ध के दौरान आईडीएफ सैनिकों पर हमला करना है और उत्तरी इजरायल में समुदायों के विरुद्ध हमले की योजना बनाना है।
आईडीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में अजीज यूनिट के 50, नासिर यूनिट के 30 और बदर यूनिट के करीब 5 ठिकानों पर जोरदार हमले किए गए। साथ ही, राडवान फोर्सेज और हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के पास 10 ठिकानों पर भी रॉकेट दागे गए। बताया जा रहा है कि इस हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के करीब 50 आतंकवादी भी मारे गए। जानकारी के अनुसार हिज्बुल्लाह ने एक अंडरग्राउंड सुरंग बनाया था, जो कि इजरायल में लगभग 10 मीटर तक अंदर आ गई थी। जिसमें हथियार, विस्फोटक और टैंक रोधी मिसाइलें भी शामिल थी।
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खिलाफ परमाणु हमले की दी धमकी
सम्बंधित ख़बरें
मोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
ट्रंप की डील पर भड़का इजरायल, रक्षा मंत्री बोले- हम ट्रंप के गुलाम नहीं, अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
मिडिल क्लास की जेब पर बड़ा वार: मोबाइल से Netflix तक सब महंगा, अब खर्च संभालना होगा मुश्किल!
आईडीएफ ने जारी किया बयान
आईडीएफ ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले कर रहा है। वह इस संगठन की सैन्य क्षमताओं, रणनीतिक क्षमताओं को कम करने और सीमा के पास गांव में बनाए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करने पर फोकस कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह आम लोगों के लिए खतरा है। बता दें कि लेबनान में इजराइल ने हिज्बुल्लाह के साउथ फ्रंट पर दर्जनों अंडरग्राउंड कमांड सेंटर पर हमला किया और उन्हें तबाह किया।
इजरायल का सीरिया पर हमला
इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में भी हमला किया जिसके चलते 4 लोगों के मरने की खबर है। यह हमला एक इमारत को निशाना बनाकर किया गया जिसमें ईरान के क्रांतिकारी गार्ड और हिज्बुल्लाह के नेता आया करते थे। जानकारी के मुताबिक सीरिया के दमिश्क पर रिहायशी इमारतों पर इजरायली हमले किए जा रहे हैं।
Israeli attack on hezbollah underground command centers many terrorists killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














