लेबनानी राष्ट्रपति के किस बयान पर भड़का ईरान? अब्बास अराघची ने दी बड़ी नसीहत, कहा- असली दुश्मन को पहचानों
Iran-Lebanon Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन को उनके 'मोल-भाव' वाले बयान पर कड़ी फटकार लगाते हुए सोशल मीडिया पर असली दुश्मन को पहचानने की नसीहत दी।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (सोर्स- सोशल मीडिया)
Abbas Araghchi Slams Joseph Aoun: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन को उनके हालिया बयान के लिए कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने सोशल पोस्ट के जरिए जोसेफ औन को नसीहत दी कि वो असली दुश्मन को पहचाननें की कोशिश करें। अराघची एक्स पर लेबनानी राष्ट्रपति के इंटरव्यू की एक क्लिप भी शेयर किया।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ईरान पर मोलभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ईरान लेबनान को मोल-भाव के लिए इस्तेमाल कर रहा है और उसे ऐसा करना बंद करके बातचीत करनी चाहिए। उनके इस बयान से ईरान में नाराजगी है।
लेबनान को असली दुश्मन से बचाएं
लेबनानी राष्ट्रपति के बयान पर अब अब्बास अराघची ने जवाब दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, राष्ट्रपति औन की बातों से ऐसा लगता है जैसे लेबनान के 1/5 हिस्से पर ईरान ने कब्जा किया हो, एक-चौथाई आबादी को विस्थापित किया हो और हर दिन बमबारी कर रहा हो। उन्होंने आगे कहा कि मिस्टर प्रेसिडेंट, लेबनान को अपने असली दुश्मन से बचाएं।
सम्बंधित ख़बरें
कांगो में इबोला से 82 लोगों की मौत; युगांडा तक फैला वायरस, क्या अफ्रीका में मचेगी तबाही?
Russia Ukraine War: अजोव सागर में 5 जहाजों पर यूक्रेन का हमला; पुतिन ने ठुकराया जेलेंस्की का वार्ता प्रस्ताव
‘यह तुम्हारा देश नहीं, हमारा है’, ईरान पर बरसे लेबनानी राष्ट्रपति, हिजबुल्लाह के मिसाइलों हमलों से बढ़ा तनाव
Explainer: सोने का पिंजरा कैसे बना दुबई का शाही परिवार? आखिर क्यों जेल में डाली जा रही बेटियां और बहुएं
Based on Mr. Aoun’s comments, one would think it’s Iran that has occupied 1/5 of Lebanon, displaced 1/4 of Lebanese and bombing his country on daily basis. Had Lebanon been bargaining chip for Iran, we’d have a deal long ago. Save Lebanon from your real foe, Mr. President. https://t.co/24OJ9uiIXU — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) June 6, 2026
जोसेफ औन ने क्या कहा था?
सीएनएन को दिए इंटरव्यू में औन ने कहा था कि लेबनान के आंतरिक मामलों में ईरान दखल न दे और आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ अपनी बातचीत में वो लेबनान को एक मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने ईरान को कहा, यह आपका देश नहीं है, यह हमारा देश है। हमें आप सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जो गलत है। साथ ही उन्होंने हिजबुल्लाह से भी अपील की। उन्होंने कहा, इस संघर्ष का अंत हिंसा या युद्ध नहीं है, बल्कि केवल और केवल बातचीत और कूटनीति है। उन्हें इसी रास्ते पर चलना होगा।
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: अजोव सागर में 5 जहाजों पर यूक्रेन का हमला; पुतिन ने ठुकराया जेलेंस्की का वार्ता प्रस्ताव
लेबनान में अब तक 3500 लोगों की मौत
ईरान पर अमेरिका-इजरायल की ओर से 28 फरवरी को संयुक्त हवाई हमले के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल दागनी शुरू कर दी थी। इसके बाद 2 मार्च से इजरायल का जवाबी हमला शुरू हुआ। इस दौरान दक्षिणी लेबनान को निशाना बनाया जाता रहा जिसमें 3500 से ज्यादा लोगों के मारने की पुष्टि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता में सीजफायर पर बात भी बनी लेकिन इसके बावजूद जमीनी और हवाई हमले जारी हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: अब्बास अराघची ने लेबनानी राष्ट्रपति की आलोचना क्यों की?
Ans: अराघची ने जोसेफ औन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लेबनान को अपने “असली दुश्मन” की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए ईरान पर लगाए गए आरोपों की आलोचना की।
-
Que: लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने ईरान पर क्या आरोप लगाए थे?
Ans: औन ने कहा कि ईरान लेबनान को अमेरिका के साथ बातचीत में एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने ईरान से लेबनान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की अपील की।
-
Que: लेबनान-इजरायल संघर्ष में हिजबुल्लाह की क्या भूमिका रही है?
Ans: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं, जिसके जवाब में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर हमले शुरू किए। संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हुई है।
