Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मूसलधार बारिश से तबाही, 8 लोगों की मौत; कई घर उजड़े

गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में तेज हवाओं और जोरदार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई पेड़ उखड़कर गिर गए, और कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 30, 2025 | 09:28 AM

पाकिस्तान मूसलधार बारिश से तबाही, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इस समय मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा रखी है। जहां बारिश आमतौर पर राहत लेकर आती है, वहीं इस बार यह बारिश पाकिस्तान के लिए यह आफत बनकर आई है। भारी बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से अब तक 8 लोगों की जान चली गई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता के अनुसार, मृतकों में 5 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। वहीं, घायल लोगों में 10 पुरुष, 5 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं।

पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लगातार भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। मंगलवार को भी आसमान से बरसी आफत के चलते तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं। वहीं, तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के चलते सात अन्य लोग घायल भी हुए थे।

कई घरों को पहुंचा गंभीर नुकसान

अब गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और कई घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस घटनाक्रम को लेकर पीडीएमए ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 27 मई से अब तक खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और तूफानी हवाओं से होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान का ब्यौरा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं के कारण विभिन्न जिलों मर्दन, स्वाबी, पेशावर, शांगला, स्वात, तोरघर, मोहमंद, मनसेहरा और हरिपुर में 25 घरों को नुकसान पहुंचा है।

सम्बंधित ख़बरें

परमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त

गाजा में शांति के लिए इंडोनेशिया का बड़ा कदम, ट्रंप के प्लान के तहत भेजेगा 8,000 सैनिक; देश में विरोध शुरू

यूक्रेन ने जंग में उतारा ‘साइलेंट हथियार’, बिना आवाज और रोशनी के ड्रोन को कर देगा राख; Putin की टेंशन बढ़ी

बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP का बड़ा दांव, भारत से की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

यह भी पढ़ें- शहबाज कैबिनेट में आतंकवाद का खेल, खुला पाकिस्तान का खौफनाक राज; जानें पूरा मामला

राहत और बचाव अभियान तेज

पीडीएमए ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यह मौसम 31 मई तक बने रहने की संभावना है। पीडीएमए के प्रवक्ता ने बताया कि राहत एजेंसियों और जिला प्रशासनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पूरी तरह सक्रिय है और नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में 1700 पर कॉल कर जानकारी देने की अपील की गई है।

Heavy rainfall in khyber pakhtunkhwa pakistan causes destruction many dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 09:28 AM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.