समुद्र में भीषण टक्कर! ग्रीक कोस्टगार्ड के जहाज से टकराई प्रवासियों की नाव, 14 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Greece Migrant Boat Collision: ग्रीस के चियोस द्वीप के पास कोस्टगार्ड के जहाज और प्रवासियों की नाव में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि राहत कार्य अब भी जारी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
ग्रीस में प्रवासी नाव की टक्कर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Greece Migrant Boat Collision News In Hindi: पूर्वी एजियन सागर में एक बार फिर प्रवासियों के लिए ‘सफर’ मौत का पैगाम लेकर आया है। मंगलवार को ग्रीस के चियोस द्वीप के तट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां ग्रीक कोस्टगार्ड के गश्ती जहाज और प्रवासियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार नाव के बीच भीषण टक्कर हो गई। कोस्टगार्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस टक्कर में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए चार गश्ती जहाज, वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर और निजी गोताखोरों की एक टीम को तैनात किया गया है।
कोस्टगार्ड ने बताया कि अब तक 24 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जिन्हें इलाज के लिए चियोस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान दो कोस्टगार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं जिन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय स्पीडबोट पर कुल कितने लोग सवार थे।
सम्बंधित ख़बरें
मेरी लाइफ में दो खास लोग- एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी… जेडी वेंस का बयान हो रहा वायरल- VIDEO
Iran US Deal: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच लेबनान पर इजरायली हमला, 7 की मौत
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
60 दिन, 6 अरब डॉलर और दुनिया की निगाहें; जानें अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस समझौते की पूरी इनसाइड स्टोरी
भावुक कर देने वाले दृश्य
एक स्थानीय समाचार साइट द्वारा जारी वीडियो फुटेज में राहत कार्य की गंभीरता को देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को कंबल में लपेटकर कोस्टगार्ड की नाव से नीचे उतारा जा रहा है वहीं दो छोटे बच्चों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। अधिकारी अभी तक हताहतों की पहचान या इस टक्कर के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब ग्रीस में प्रवासियों की मदद करने वाले सहायता कर्मियों पर अवैध प्रवेश की सुविधा देने के आरोपों में मुकदमे की प्रक्रिया भी चर्चा में है।
Footage shows a Greek coastguard ship colliding with a migrant boat near Samos in an effort to block its arrival in Greece, ultimately forcing the vessel to turn back toward Turkey. pic.twitter.com/pJH4XANJti — Open Source Intel (@Osint613) November 23, 2025
यूरोप का प्रवेश द्वार और बढ़ते खतरे
ग्रीस लंबे समय से मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया से गरीबी और युद्ध के कारण भाग रहे लोगों के लिए यूरोपीय संघ (EU) में प्रवेश का मुख्य द्वार रहा है। तुर्की के तट से ग्रीक द्वीपों तक का यह समुद्री रास्ता छोटा तो है लेकिन अक्सर बेहद खतरनाक साबित होता है और यहाँ घातक दुर्घटनाएं एक आम बात बन गई हैं।
यह भी पढ़ें:- रूस ने तोड़ा ट्रंप का ‘सीजफायर’, भीषण ठंड में यूक्रेन पर दागीं 71 मिसाइलें; लाखों लोग बेहाल
हाल के दिनों में ग्रीक अधिकारियों द्वारा गश्त बढ़ाए जाने और ‘पुशबैक’ के आरोपों के कारण अवैध घुसपैठ की कोशिशों में कमी आई है। इसके साथ ही, ग्रीस और अन्य यूरोपीय देश अपने आव्रजन नियमों को कड़ा कर रहे हैं, जिसमें निर्वासन की प्रक्रिया को तेज करना और प्रवासियों को हिरासत में रखने जैसे प्रावधान शामिल हैं।
