Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खैबर-बलूच समेत 3 हिस्सों को तोड़ेगा तालिबान! तनाव के बीच जारी हुआ ग्रेटर अफगान का MAP, मची खलबली

PAK-AFGHAN के बीच पहले से चल रहा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। एक वायरल वीडियो में अफगान उप-आंतरिक मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी ‘ग्रेटर अफगानिस्तान’ का नक्शा दिखाते नजर आते हैं, जिसमें पाकिस्तान...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 03, 2025 | 05:14 PM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनाव के बीच जारी हुआ ग्रेटर अफगान का MAP, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Afghanistan Map Controversy: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दोनों देशों के बीच नई कड़वाहट पैदा कर दी है।

वीडियो में अफगानिस्तान के उप-आंतरिक मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी को एक सरकारी कार्यक्रम में ‘ग्रेटर अफगानिस्तान’ का नक्शा दिखाते हुए देखा गया है। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में हुआ था। जो पाकिस्तान की सीमा से सटा इलाका है।

ये इलाके हैं शामिल

वीडियो में दिखाया गया है कि सैन्य वर्दी पहने दो बच्चे मंत्री को एक ढाल (शिल्ड) भेंट कर रहे हैं। इस ढाल पर अफगानिस्तान का एक नक्शा बना है, जिसमें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान के इलाके भी शामिल हैं. यही वजह है कि इस नक्शे को ‘ग्रेटर अफगानिस्तान’ कहा जा रहा है और पाकिस्तान की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया की आशंका जताई जा रही है।

𝗦𝘁𝘂𝗱𝗲𝗻𝘁𝘀 𝗶𝗻 𝗞𝗵𝗼𝘀𝘁 𝗣𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝘁 “𝗚𝗿𝗲𝗮𝘁𝗲𝗿 𝗔𝗳𝗴𝗵𝗮𝗻𝗶𝘀𝘁𝗮𝗻” 𝗠𝗮𝗽 𝘁𝗼 𝗧𝗮𝗹𝗶𝗯𝗮𝗻 𝗗𝗲𝗽𝘂𝘁𝘆 𝗜𝗻𝘁𝗲𝗿𝗶𝗼𝗿 𝗠𝗶𝗻𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿
On 28 October, during a graduation ceremony in Khost province, students presented a symbolic map of “Greater… pic.twitter.com/xRsy1zqLlX
— Afghan Analyst (@AfghanAnalyst2) November 2, 2025

तनाव बढ़ने की संभावना

वीडियो सामने आने के बाद कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद दोनों देशों के बीच संबंधों को और बिगाड़ सकता है. हालांकि, इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्धविराम (ceasefire) लागू है, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कुछ हफ्ते पहले दोहा वार्ता के दौरान भी तालिबान सरकार ने साफ कहा था कि वह डूरंड रेखा (Durand Line) को अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं मानती. अफगानिस्तान का दावा है कि यह सीमा ब्रिटिशों द्वारा जबरदस्ती थोपी गई थी और यह अब भी विवादित है. वहीं पाकिस्तान का कहना है कि यह मामला बहुत पहले सुलझ चुका है और डूरंड रेखा ही वास्तविक अंतरराष्ट्रीय सीमा है.

डूरंड लाइन क्या है?

डूरंड लाइन साल 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई थी। इसका नाम ब्रिटिश अधिकारी सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था। उस वक्त अफगानिस्तान के अमीर अब्दुल रहमान खान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान की सीमा तय हुई.

यह रेखा पश्चिम में ईरान से लेकर पूर्व में चीन सीमा तक फैली है। इसके एक ओर अफगानिस्तान के 12 प्रांत हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान के क्षेत्र आते हैं।

अफगानिस्तान इसे क्यों नहीं मानता?

1947 में जब पाकिस्तान बना तब अफगानिस्तान ने उसे तुरंत मान्यता नहीं दी थी. कारण था डूरंड रेखा से पश्तून जनजातियों का विभाजन, जो दो देशों में बंट गईं। अफगानिस्तान के कई नेता और जनता इसे अन्यायपूर्ण सीमा मानते हैं।

यह भी पढ़ें:- ताबड़तोड़ हथियार खरीद रहा बांग्लादेश, J-10C जेट के बाद… चीन के साथ डील की ये खतरनाक मिसाइल

इतिहासकारों के मुताबिक, अफगानिस्तान के आखिरी राजा मोहम्मद जाहिर शाह के दौर में संसद ने इस सीमा का विरोध किया था। आज भी अफगान राजनीति में ‘ग्रेटर अफगानिस्तान’ की भावना गहराई तक मौजूद है। हालिया तनाव के बीच पाकिस्तान ने अब तक 10 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर निकाल दिया है। माना जा रहा है कि तालिबान ने इसका बदला लेने के लिए अब यह पुराना विवाद फिर से हवा में उछाल दिया है।

Greater afghanistan map durand line controversy pakistan afghanistan tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 05:14 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तानी रॉकेट का जबाव नहीं था…तालिबानी मंत्री की बात सुन नाचने लगेंगे मुनीर, अफगान ने कबूला सच

2

ताबड़तोड़ हथियार खरीद रहा बांग्लादेश, J-10C जेट के बाद… चीन के साथ डील की ये खतरनाक मिसाइल

3

‘…तो भारत-पाकिस्तान में होता परमाणु युद्ध’, ट्रंप फिर किया दावा, कहा- डर दिखाकर करवाया सीजफायर

4

1971 के बाद सबसे बड़ा नुकसान! पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था चरमराई, 1100 से ज्यादा जवान मारे गए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.