कैद में भी कम नहीं हुए मादुरो के तेवर…अमेरिका पहुंचते ही कही ये बात, देखें VIDEO
Venezuela के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो रविवार को न्यूयॉर्क लाया गया। अमेरिका की एजेंसियों ने उन्हें काराकस में गिरफ्तार किया। वो एक वीडियो में मुस्कुराते हुए “गुड नाइट, हैप्पी न्यू ईयर” कहते नजर आए।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका की कैद में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nicolas Maduro in New York: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो रविवार को न्यूयॉर्क शहर पहुंचे। अमेरिका की सरकारी एजेंसियों ने काराकस के एक सैन्य अड्डे पर रात में एक अचानक छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार किया था। मादुरो को हथकड़ों में बांधकर DEA के एक स्थान पर ले जाया गया।
इसी बीच अमेरिकी कैद से मादुरो का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो अपने साथ गए अधिकारियों और सहयोगियों को उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से नए साल की बधाई दी। वीडियो में मादुरो को DEA के दो अधिकारियों के साथ अंदर जाते देखा जा सकता है, और वह मुस्कुराते हुए साथ आए लोगों से कहते हैं। “गुड नाइट, हैप्पी न्यू ईयर।”
‘GOOD NIGHT HAPPY NEW YEAR’ MADURO 1ST WORDS AT NYC DEA pic.twitter.com/mvCIjOWiXi — RT (@RT_com) January 4, 2026
मादुरो के साथ आगे क्या होगा?
न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद निकोलस मादुरो को मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने बताया कि मादुरो पर नार्कोटेररिज्म, कोकीन तस्करी और हथियारों के अपराधों के आरोप लगाए जाएंगे। ये आरोप उनके नेतृत्व में कार्यरत “कार्टेल ऑफ द सन्स” से जुड़े हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने मादुरो की गिरफ्तारी पर $15 मिलियन का इनाम घोषित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
शनिवार तड़के अमेरिकी सेना ने तेज हमलों के बाद मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया। काराकस के निवासियों ने बताया कि हमले के दौरान कई धमाके सुनाई दिए, जो मिलिट्री टारगेट पर हुए थे। वेनेजुएला की वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि हमले में कई आम लोग और सेना के सदस्य मारे गए, हालांकि मृतकों की संख्या का उन्होंने खुलासा नहीं किया।
अमेरिकी हस्तक्षेप पर ट्रंप का बयान
इस घटनाक्रम में वेस्टर्न हेमिस्फेयर की जियोपॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव देखा गया, जब ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी प्रशासन वेनेजुएला पर अंतरिम शासन करेगा। ट्रंप ने कहा कि यह बदलाव पहले से चल रहा है और अमेरिकी सेना वहां “सही बदलाव” की देखरेख करेगी। इसके अलावा, ट्रंप ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र को फिर से बनाने के लिए अमेरिकी तेल कंपनियों को तैनात करने की योजना भी बनाई।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Delcy Rodriguez? मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब संभालेंगी वेनेजुएला की अंतरिम सत्ता
डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर विरोध जारी रहा तो पेंटागन बड़े हमले के लिए तैयार रहेगा। इस कार्रवाई को वेनेजुएला के कुछ विपक्षी नेताओं ने सराहा, जबकि कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने इसे कानून का उल्लंघन बताया।
