भारत के हथियारों पर फिदा हुआ घाना, बोला- हमें चाहिए Weapon के साथ ट्रेनिंग भी
प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान घाना ने भारत से रक्षा उपकरण खरीदने में खास दिलचस्पी दिखाई है। इसके साथ ही उसने भारत से सैन्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग की भी मांग की है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत के हथियारों पर फिदा हुआ घाना, फोटो (सो. सोशल मीडिया
अकरा: भारत के विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध विभाग के सचिव डम्मू रवि ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। इस वार्ता के दौरान घाना ने भारत से रक्षा उपकरण, सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति को लेकर गहरी रुचि जाहिर की।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि ने बताया, “रक्षा सहयोग एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आया है। घाना खासकर अपने उत्तरी और साहेल क्षेत्रों में बढ़ते आतंकवाद और समुद्री डकैती की घटनाओं से चिंतित है। इसी कारण उसने भारत से सैन्य उपकरण, सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण और रक्षा प्रणालियों की उपलब्धता में विशेष रुचि दिखाई है। भारत अब रक्षा निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
आतंकियों ने धर्म पूछकर मारी गोली
रवि ने यह भी बताया कि घाना के राष्ट्रपति महामा ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत के प्रति एकजुटता जताई है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिन्हें आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी। भारत और घाना के नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के वैश्विक प्रभाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। राष्ट्रपति महामा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करते हुए इस वीभत्स हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
पाकिस्तान की टूटी अकड़! हीरो से जीरो बने बिलावल, अब भारत से लगा रहे रहम की गुहार
भारत और घाना के बीच चार समझौता
भारत के रक्षा उपकरणों में विशेष रुचि दिखाने के बाद घाना ने भारत के साथ चार महत्वपूर्ण समझौते किए। विदेश मंत्रालय के सचिव डम्मू रवि के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत और घाना के बीच चार समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर हुए। ये समझौते संस्कृति, स्वास्थ्य, मानकीकरण और संस्थागत संवाद जैसे अहम क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए किया गया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर घाना पहुंचे। यह यात्रा दो दिनों तक चलेगी। अकरा के कोटोका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें पारंपरिक रूप से 21 तोपों की सलामी दी गई। इस मौके पर घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
