महंगाई बेरोजगारी और गुस्सा…ईरान की सड़कों उतरे जेन-Z, सात समंदर पार से ‘शाह’ ने भेजा खास मैसेज
Iran economy Crisis: ईरान में नए साल के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गए, छह लोग मारे गए। महंगाई और सरकार विरोधी नारे प्रदर्शनकारियों का मुख्य कारण बन गए, जिससे देशभर में तनाव बढ़ा।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान में छात्रों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Student Protest in Iran: ईरान में लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शन नए साल के साथ और भी हिंसक हो गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान कम से कम छह लोग मारे गए हैं। ये प्रदर्शन ईरान के विभिन्न हिस्सों में फैल गए हैं और सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में बदल गए हैं। कई मानवाधिकार समूहों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संघर्ष अब पूरे देश में फैल चुका है।
साल 2026 के पहले दिन जब नए साल की शुरुआत हुई, प्रदर्शनकारियों ने शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किए। इस दौरान तेहरान के पश्चिमी इलाकों में अधिकारियों ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया। यह प्रदर्शन ईरान के लोरेस्तान, इस्फहान और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख रूप से फैल गए। इनमें से सबसे ज्यादा हिंसा लोरेस्तान के अजना शहर में हुई, जहां सड़कों पर जलती हुई चीजें और गोलियों की आवाजें सुनी जा रही थीं।
ईरान में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?
ईरान में प्रदर्शन की शुरुआत महंगाई और आर्थिक संकट से हुई थी। ईरान में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। दिसंबर 2022 में महंगाई दर 42.5% तक पहुंच गई थी। यही कारण है कि छात्र, खासकर तेहरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी सड़कों पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Blast: बेइत शेमेश स्थित टोमर टेस्टिंग ग्राउंड में भयंकर विस्फोट, आसमान में छाया काला धुआं
‘भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, NEET UG 2026 रद्द होने पर संभाजीनगर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
जहाज हादसे पर जयशंकर के कड़े रुख के बाद झुका ईरान! Hormuz Strait को लेकर भारत को दिया सुरक्षा का नया वादा
Trump China Deal: ट्रंप-जिनपिंग में बड़ी डील, ईरान को हथियार नहीं देगा चीन और खरीदेगा 200 बोइंग विमान
#IranProtests #BreakingNews
🇮🇷🔴Iranian sources: Group of rioters brutally attacked a security guard in Hamedan, Iran. pic.twitter.com/7gJCBwKqYr — OSINTNJ (@OSINTNJ) January 2, 2026
जानकारी के मुताबिक, तेहरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिवंगत शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे रजा पहलवी के समर्थन में भी नारे लगाए। रजा पहलवी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं आपके साथ हूं। हमारी जीत निश्चित है क्योंकि हमारा मकसद सही है।” इस बयान ने प्रदर्शनकारियों के मनोबल को और बढ़ा दिया है। इन घटनाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि जनता दमनकारी सरकार से परेशान हो चुकी है और फिर से राजशाही लाना चाहती है।
यह भी पढ़ें: ‘कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाया, तालाब में कूदकर बची जान’, बांग्लादेश में हिंदू हमले की खौफनाक कहानी
क्या ईरान में होगा तख्तपलट?
ईरानी धार्मिक नेतृत्व के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके अलावा, इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान के राजनीतिक नेतृत्व को कई संकटों का सामना करना पड़ा है, जिसमें 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शन भी शामिल हैं।
