- Hindi News »
- World »
- Former President Of This Country Was Arrested At Airport Know What Charges Are
इस देश के पूर्व राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या लगा है आरोप
मानवता के खिलाफ अपराध के एक मामले में फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के आदेश पर हुई कार्रवाई।
- Written By: अमन उपाध्याय

फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इटरनेशनल डेस्क: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दुतेर्ते को मानवता के खिलाफ अपराध के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के आदेश पर कार्रवाई करते हुए फिलीपींस पुलिस ने उन्हें मंगलवार को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया।
फिलीपींस सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी साझा की है। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
ICC को है इन मामलों पर मुकदमा चलाने का अधिकार
बता दें कि ICC का मुख्यालय नीदरलैंड की राजधानी हेग में स्थित है और इसे वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था। यह न्यायालय विशेष परिस्थितियों में नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध जैसे मामलों की जांच करने और आरोपियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
हमले से पहले अकेले पड़े ट्रंप, ब्रिटेन ने भी छोड़ा साथ; क्या अमेरिका पर भारी पड़ेगी ईरान की सेना?
‘ट्रंप का टैरिफ गैरकानूनी’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति को बड़ा झटका; अधिकारों के उल्लंघन का लगा आरोप
Nepal: झापा-5 में केपी शर्मा ओली की अग्निपरीक्षा, क्या बालेन शाह ढहा पाएंगे पूर्व पीएम का 34 साल पुराना किला?
क्या ईरान के ‘शहीद’ ड्रोन डुबो देंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर? जानें समंदर में किसके पास है कितनी ताकत
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हांगकांग से लौटने के बाद हुए गिरफ्तार
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे को हांगकांग से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के आदेश के तहत हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ डुटर्टे की नीति के दौरान हुई बड़े पैमाने पर हत्याओं की जांच के सिलसिले में की गई है।
इन मामलों में की जा रही है जांच
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) फिलीपींस में पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत हुई हत्याओं की जांच कर रहा है। इस अभियान में पुलिस और सशस्त्र समूहों द्वारा हजारों गरीब लोगों की हत्या की गई थी। वर्तमान राष्ट्रपति फर्डिनेंट मार्कोस जूनियर ने कहा है कि अगर आईसीसी दुतेर्ते को हिरासत में लेना चाहता है, तो फिलीपींस की कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरा सहयोग करेंगी।
संदिग्धों को मारने की धमकी
दुतेर्ते ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने गैर-न्यायिक हत्याओं को मंजूरी दी थी, हालांकि वे राष्ट्रपति रहते हुए बार-बार ड्रग्स के संदिग्धों को मारने की धमकी देते थे। गौरतलब है कि दुतेर्ते 2016 से 2022 तक फिलीपींस के राष्ट्रपति रहे।
Former president of this country was arrested at airport know what charges are
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?
Feb 21, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














