Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे ने भारतीय दूतावास में शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास का दौरा कर पूर्व भारतीय के पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में खोली गई शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 16, 2025 | 01:01 PM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे

Follow Us
Close
Follow Us:

टोक्योः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास का दौरा कर पूर्व भारतीय के पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में खोली गई शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर मनमोहन सिंह के भारत-जापान संबंधों में योगदान को याद किया। गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली में निधन हो गया था।

उनकी यात्रा के बारे में विवरण साझा करते हुए, टोक्यो में भारतीय दूतावास ने कहा, “जापान के पूर्व प्रधान मंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के उपाध्यक्ष महामहिम श्री योशीहिदे सुगा ने टोक्यो में भारतीय दूतावास का दौरा किया और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में खोली गई शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।”

H.E. Mr. Yoshihide SUGA, Former Prime Minister of Japan and Vice President of the Liberal Democratic Party (LDP), visited Embassy of India, Tokyo, and signed the Condolence Book opened in memory of Dr. Manmohan Singh, former Prime Minister of India. pic.twitter.com/7Kz2Aelx4B — India in Japanインド大使館 (@IndianEmbTokyo) December 31, 2024

मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर को दिल्ली में श्वास संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रेस्पिरेटरी डिजीज से जूझ रहे थे। दरअसल यह बीमारी सांस से जुड़ी बीमारी है। बता दें कि जब किसी इंसान को रेस्पिरेटरी डिजीज होती है तो उसे सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भीषण; हाइपरसोनिक मिसाइलों से दहला कीव, पलटवार में यूक्रेन ने फूंका रूसी तेल डिपो

मिसिसिपी में मास शूटिंग से दहला अमेरिका; अंधाधुंध गोलीबारी में 6 की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट अलर्ट पर! ट्रंप की धमकियों से घबराए गल्फ देश, क्या ईरान में छिड़ने वाला है महायुद्ध?

28 दिसंबर को उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और सरकारी गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद अंतिम संस्कार समारोह में मौजूद थे।

भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने में अहम भूमिका

सिंह का राजनीतिक करियर कई दशकों तक फैला रहा, जिसमें 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री सहित कई उल्लेखनीय पद शामिल हैं, जिसके दौरान उन्होंने आर्थिक सुधारों की अगुआई की जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के बाद 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

उनका कार्यकाल विशेष रूप से आर्थिक संकटों के दौरान उनके स्थिर नेतृत्व और भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के आम चुनाव हारने के बाद 2014 में नरेंद्र मोदी ने उनका स्थान लिया। इस साल की शुरुआत में मनमोहन सिंह राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए।

Former japanese prime minister yoshihide pays tribute to manmohan singh by signing condolence book at indian embassy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2024 | 06:20 PM

Topics:  

  • Indian Embassy
  • Manmohan Singh
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.