Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: फ्लोरिडा में राहत मिशन पर जा रहा विमान तालाब में क्रैश, दो की मौत; मचा हड़कंप

Plane Crash in Florida: फ्लोरिडा के कोरल स्प्रिंग्स इलाके में सोमवार को एक छोटा टर्बोप्रॉप विमान तालाब में जा गिरा। यह विमान तूफान मेलिसा से प्रभावित जमैका के लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा था।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 11, 2025 | 03:02 PM

फ्लोरिडा में राहत मिशन पर जा रहा विमान तालाब में क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Plane Crash In America: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के कोरल स्प्रिंग्स इलाके में सोमवार सुबह एक बीचक्राफ्ट किंग एयर टर्बोप्रॉप विमान क्रैश हो गया। यह विमान जमैका में आए कैटेगरी-5 तूफान मेलिसा के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि विमान में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि इलाके के सभी घर सुरक्षित हैं।

टेक-ऑफ के 5 मिनट बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह करीब 10:14 बजे फोर्ट लॉडर्डेल एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के केवल 5 मिनट बाद, 10:19 बजे, यह एक गेटेड कॉलोनी के तालाब में गिर गया। कोरल स्प्रिंग्स-पार्कलैंड फायर डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ माइक मोसर ने बताया कि पहले सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन शव न मिलने पर इसे रिकवरी ऑपरेशन में बदल दिया गया। तालाब में विमान का कोई बड़ा हिस्सा नहीं दिखा, केवल मलबा और तेल का फैलाव देखा गया।

जैसे मौत सिर के ऊपर से गुजरी हो

स्थानीय निवासी केनेथ डीट्रोलियो ने बताया कि हम घर में थे तभी तेज आवाज आई। विमान हमारे घर और पड़ोसी के घर के बीच से गुजरा, फेंस तोड़ता हुआ तालाब में गिरा। पूल में ईंधन फैल गया था और बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया। वह और उनकी पत्नी हादसे से बाल-बाल बचे। पुलिस ने इलाके को सील कर मंगलवार तक जांच जारी रखने की बात कही है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी जांच शुरू कर दी है।

देखें VIDEO-

⚡️🇺🇸🇯🇲 A Beechcraft King Air (N30HD) carrying 15 people crashed into a pond in Coral Springs, Florida, shortly after departing Fort Lauderdale Executive Airport for Jamaica with hurricane aid. The plane struck palm trees and a fence before impact. The fate of those aboard is… pic.twitter.com/zLqHtapTpr — WarFront Witness (@WarFrontWitness) November 10, 2025

करीब 50 साल पुराना था विमान

FAA रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह विमान 1976 में बना था और इंटरनेशनल एयर सर्विसेज के नाम पर रजिस्टर्ड था। कंपनी ने मीडिया से बात करने से इनकार किया। फ्लाइटअवेयर वेबसाइट के मुताबिक, पिछले हफ्ते यह विमान केमन आइलैंड्स, मोंटेगो बे और नेग्रिल (जमैका) के बीच चार बार उड़ा था और शुक्रवार को फोर्ट लॉडर्डेल पहुंचा था। राहत मिशन किस संस्था ने आयोजित किया, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली ब्लास्ट पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा चाल नाकाम, अफगानी समर्थकों ने इस्लामाबाद की खोली पोल

तूफान मेलिसा की तबाही के बाद भेजी जा रही थी मदद

28 अक्टूबर को आए तूफान मेलिसा ने जमैका, क्यूबा, हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में भारी तबाही मचाई थी। करीब 1.2 लाख घरों की छतें उड़ गईं और 90 हजार परिवार बेघर हो गए थे। ब्रोवार्ड काउंटी, जहां हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में कैरेबियन मूल के लोग रहते हैं। तूफान के बाद स्थानीय संगठनों ने राहत सामग्री जुटाने का अभियान चलाया था। माना जा रहा है कि यह विमान उसी राहत मिशन का हिस्सा था।

Florida plane crash coral springs jamaica relief mission hurricane melissa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 03:02 PM

Topics:  

  • America
  • Plane Crash
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

दुश्मनी उनकी, फायदा हमारा! वेनेजुएला-अमेरिका टेंशन से भारत को कैसे मिलेगा सस्ता तेल, जानें पूरा खेल

2

सन्नाटा, दहशत और अंधेरा, US हमलों के बाद कैसी है काराकस की आम जिंदगी; क्यों सड़कों पर लोग?

3

वेनेजुएला पर US एक्शन को लेकर क्या है भारत का स्टैंड? MEA ने दिया जवाब, थरूर-सिंघवी ने लगा दी क्लास

4

मादुरो को US ने जिस कपड़े में किया अरेस्ट, उसे खरीदने की मची होड़, जानें कितनी है कीमत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.