Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेनेजुएला पर US एक्शन को लेकर क्या है भारत का स्टैंड? MEA ने दिया जवाब, थरूर-सिंघवी ने लगा दी क्लास

US Strikes Venezuela: भारत ने अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और उसके बाद पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर चिंता जताई है। MEA के साथ विपक्ष ने भी इसकी निंदा की है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 04, 2026 | 03:35 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

India on US-Venezuela Conflict: भारत ने अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और उसके बाद पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर चिंता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर वेनेजुएला के घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, विपक्ष ने भी इस कार्रवाई का तीखा विरोध किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत वेनेजुएला में तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नज़र रख रहा है। भारत ने साफ किया कि उसकी प्राथमिकता क्षेत्र में स्थिरता और वहां के लोगों की सुरक्षा है। भारत ने वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम को चिंताजनक बताया।

US-वेनेजुएला संघर्ष पर MEA ने क्या कहा?

भारत ने सभी संबंधित पक्षों से विवादित मुद्दों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का आग्रह किया। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में भी स्थिति साफ की।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका खरीदेगा $100 मिलियन के बंकर बस्टर बम: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोइंग से होगी बड़ी डील

मेलानिया ट्रंप ने रचा इतिहास, स्मिथसोनियन म्यूजियम को दान किया अपना दूसरा शपथग्रहण गाउन; बनीं ‘फर्स्ट लेडी’

ASOS को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की मौत… थाईलैंड में 17वीं मंजिल से गिरकर गई जान, सुसाइड का अंदेशा

रहस्यमयी ‘मृत सागर’: आखिर क्यों इस समंदर में कोई नहीं डूबता? नासा ने उजागर किए डेड सी के अनकहे राज

भारतीय दूतावास को दिए साफ निर्देश

काराकास में भारतीय दूतावास वहां के भारतीय समुदाय के संपर्क में है। दूतावास को निर्देश दिया गया है कि वह भारतीयों को हर संभव सहायता और मार्गदर्शन देना जारी रखे। जिससे वेनेजुएला में रह रहे भारतीय नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वेनेजुएला मुद्दे पर और क्या बोला MEA?

विदेश मंत्रालय ने कहा, “वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम बदलते हालात पर करीब से नज़र रख रहे हैं। भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है। हम सभी संबंधित पक्षों से क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बातचीत के जरिए मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील करते हैं।”

Press Release on recent developments in Venezuela ⬇️ 🔗 https://t.co/PrU0nIRLiQ pic.twitter.com/jVBI5TcGMV — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 4, 2026

विपक्षी सांसदों ने भी लगा दी क्लास

लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कहा कि कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की अनदेखी की जा रही है और अब जंगल का कानून चल रहा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में थरूर ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का कुछ सालों से उल्लंघन किया जा रहा है। आज जंगल का कानून चल रहा है। ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ ही नया नियम है।”

International law and the UN Charter have for some years now been honoured in the breach, @kapskom. The Law of the Jungle prevails today. “Might is Right” is the new creed. https://t.co/0g7nll3J7e — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 4, 2026

इस बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “क्रूज़ मिसाइलों से सत्ता परिवर्तन, युद्धपोतों से लोकतंत्र और खुद बनाए गए सिद्धांतों के तहत संप्रभुता को फिर से लिखना? यह नेतृत्व नहीं है; यह 21वीं सदी की भाषा में 19वीं सदी का साम्राज्यवाद है। अगर अंतरराष्ट्रीय कानून सिर्फ कमज़ोरों के लिए मायने रखता है, तो संयुक्त राष्ट्र को बंद कर देना चाहिए। दुनिया नियमों की हकदार है, सनकी शासकों की मनमानी की नहीं।”

Regime change by cruise missile, democracy delivered by warship, &sovereignty rewritten under self-styled Doctrine? Not leadership, this is 19th-cen imperialism in 21st-cen jargon. If international law matters only 2weak, UN shd shut shop. world deserves rules, nt lunatic rulers — Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) January 4, 2026

यह भी पढ़ें: ओढ़कर शांति का चोला…दुनिया को बना रहे आग का गोला! जानिए नोबेल के लिए तड़प रहे ट्रंप के ‘काले कांड’

शनिवार को जारी की थी ट्रैवल एडवाइजरी

इससे पहले शनिवार रात को भारतीय सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की थी। इसमें भारतीयों को वेनेजुएला की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई थी। इसने वहां रहने वाले भारतीयों से भी अपनी आवाजाही सीमित रखने और अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया था।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष पर भारत का का रुख है?

    Ans: भारत ने वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन को लेकर चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि हम हालातों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

  • Que: शशि थरूर ने जिसकी लाठी उसकी भैंस का उदाहरण क्यों दिया?

    Ans: वेनेजुएला के मुकाबले अमेरिका काफी शक्तिशाली देश है। उसने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हुए वेनेजुएला पर हमला किया और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है। यही वजह है कि थरूर ने 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' का उदाहरण दिया है।

  • Que: विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में भारतीय दूतावास को क्या निर्देश दिए हैं?

    Ans: काराकास में भारतीय दूतावास वहां के भारतीय समुदाय के संपर्क में है। दूतावास को निर्देश दिया गया है कि वह भारतीयों को हर संभव सहायता और मार्गदर्शन देना जारी रखे।

India stand on us action against venezuela mea statement shashi tharoor and abhishek singhvi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 03:35 PM

Topics:  

  • S Jaishankar
  • Shashi Tharoor
  • US Venezuela War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.