Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फील्ड मार्शल की कुर्सी मिलते ही जंग का राग! पाक आर्मी ने दी भारत को धमकी, बोले- ‘हम युद्ध के लिए तैयार’

पाकिस्तान की सरकार ने आसिम मुनीर को प्रमोशन करके फील्ड मार्शल बना दिया है, उसके बाद पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। सेना का कहना है कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध के लिए हर समय तैयार है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 21, 2025 | 07:57 PM

पाक सेना ने फिर दी भारत को धमकी, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हाल ही में पाकिस्तान ने अपने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को देश के सर्वोच्च सैन्य पद फील्ड मार्शल के रूप में प्रमोशन किया है। यह रैंक हासिल करने वाले वह पाकिस्तान के केवल दूसरे सैन्य अधिकारी बने हैं। उनकी इस प्रमोशन के बाद, पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखे बयान दिए हैं।

सेना की ओर से कहा गया है कि भारत खतरनाक खेल खेल रहा है और हालात बने तो युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान के सैन्य जनसंपर्क विभाग (DGISPR) ने भी दो टूक कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो भारत से युद्ध के लिए पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है।

इमरान खान की राह हुई मुश्किल

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल की उपाधि दे दी है। यह घोषणा खुद शहबाज सरकार की कैबिनेट ने की है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है एक ओर लोगों में हैरानी है, तो दूसरी ओर डर का माहौल भी बना हुआ है। इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), इस फैसले का कड़ा विरोध कर रही है। पार्टी के समर्थकों का मानना है कि मुनीर के फील्ड मार्शल बनने के बाद इमरान खान का जेल से बाहर आना और भी मुश्किल हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

मस्जिद पर हमले के बाद सुलग उठा नेपाल, बीरगंज में हिंसा प्रदर्शनों के बाद रक्सौल बॉर्डर सील

PM मोदी आगे बढ़ते रहें…सेवा जारी रखें’, ट्रंप के टैरिफ बयान पर बोलीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो का ‘ॐ’ कनेक्शन, कैथोलिक देश में कैसे पहुंची सनातनी परंपरा?

पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जनरल मुनीर ने यह पद इसलिए स्वीकार किया है ताकि वे सेना की शक्तिशाली कुर्सी को छोड़े बिना अपना प्रभाव बनाए रख सकें, क्योंकि फील्ड मार्शल का पद आजीवन होता है और इस पद पर कभी सेवानिवृत्ति नहीं होती।

उठने लगी विरोध की आवाजें

आसिम मुनीर के कंधे पर अब एक और सितारा जुड़ गया है, जिससे उनकी वर्दी में कुल पांच सितारे हो गए हैं। लेकिन पाकिस्तान में इसको लेकर विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। वकार मलिक ने तीखा तंज कसते हुए कहा है कि जनरल साहब ने खुद को ही फील्ड मार्शल बना लिया है। इससे पहले भी एक सैन्य शासक ने ऐसा ही किया था। जी हां, फील्ड मार्शल अयूब खान, जिनका ये कदम आज भी लोगों को याद है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के निशाने पर कौन? भारत के पड़ोसी इलाकों में अमेरिका का बड़ा सैन्य कदम, F-15 फाइटर जेट की तैनाती से बढ़ा तनाव!

इसके बाद कई तरह की बातें सामने आई हैं। कुछ लोगों ने कहा कि फील्ड मार्शल का ओहदा सिर्फ एक प्रतीकात्मक या सम्मानजनक पद है, जिसकी कोई वास्तविक सैन्य भूमिका या ऑपरेशनल महत्व नहीं होता। असल ताकत और जिम्मेदारी तो सेना प्रमुख यानी आर्मी चीफ के पास ही होती है।

प्रमोशन के पीछे बड़ा कारण

नरल आसिम मुनीर का प्रमोशन आपसी सहमति के तहत किया गया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त व्यक्ति को कोर्ट मार्शल की कार्यवाही से छूट प्राप्त होती है, अर्थात् उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाता है। इसी वजह से शहबाज शरीफ की सरकार ने जनरल आसिम मुनीर को एक प्रकार की कानूनी ढाल प्रदान कर दी है। इस प्रमोशन के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अगर भविष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नाकामी को लेकर कोई सरकार उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू करना चाहे तो यह संभव न हो सके।

Field marshal pak army chief threatens india says ready for war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 07:57 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.