-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Fees Will Be Charged For Using Twitter Know What Elon Musk Has Announced
अब ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, एलन मस्क का बड़ा एलान
- Written By: काजल चोपड़े
एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बारे में एक ट्वीट किया है।

File Photo
नई दिल्ली: हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने खरीद लिया है। ट्विटर खरीदने के बाद अब एलन मस्क ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अब ट्वीटर पूरी तरह से फ्री नहीं रहेगा। ट्विटर का इस्तेमाल करने वालों को अब पैसे देने की आशंका जताई जाने लगी है।
एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि, कमर्शियल और गवर्नमेंट यूजरों को ट्विटर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं, मस्क ने अभी यह बात जरूर कही है कि कैजुअल यूजर हमेशा इसका फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Twitter will always be free for casual users, but maybe a slight cost for commercial/government users — Elon Musk (@elonmusk) May 3, 2022
एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ट्विटर हमेशा कैजुअल यूजरों के लिए मुफ्त बना रहेगा। लेकिन, कमर्शियल और गवर्नमेंट यूजरों को इसकी थोड़ी सी कीमत देनी पड़ सकती है।
बता दें कि, एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। वहीं, खबर यह है कि, मस्क ट्विटर में आमूलचूल बदलाव कर सकते हैं। इसके तहत कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजय गाड्डे को हटाया भी जा सकता है। कंपनी खरीदते ही एलन मस्क ने फ्री स्पीच की बात कही थी। ट्विटर पर पक्षपात का आरोप लगता रहा है। एलन मस्क के इस बयान को इसी चीज के साथ जोड़कर देखा गया था।
मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर में नए फीचर्स जोड़ने की बात कही थी। एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि वह नए फीचर्स, ओपन सोर्स एल्गोरिदम के साथ ट्विटर को पहले से बेहतर प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं।
Fees will be charged for using twitter know what elon musk has announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













