- Hindi News »
- World »
- Fbi Director Kash Patel Took Oath With His Hand On Bhagavad Gita
FBI डायरेक्टर ने ली भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ, कह दी ऐसी बात की.. लोग रह गए हैरान!
FBI Director Kash Patel: अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के नए निदेशक काश पटेल ने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह पहली पीढ़ी के भारतीय मूल के व्यक्ति हैं, जो इस पद तक पहुंचे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: भारतीय मूल के काश पटेल को दुनिया की सबसे शक्तिशाली खुफिया एजेंसी, एफबीआई के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी के 9वें निदेशक बने। शपथ ग्रहण के बाद, उन्होंने इसे अपने लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा, “मैं अमेरिकी सपने को साकार कर रहा हूं… आप एक ऐसे भारतीय मूल के व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जो इस महान राष्ट्र की शीर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है। यह अवसर कहीं और संभव नहीं हो सकता”
स्थानीय समयानुसार काश पटेल ने शुक्रवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक पद की शपथ ग्रहण की। वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस परिसर के आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन (ईईओबी) में भारतीय संधि कक्ष में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर पटेल ने अमेरिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति इस देश में ही संभव थी, क्योंकि वह पहली पीढ़ी के भारतीय हैं। उन्होंने अमेरिकी जनता को आश्वासन दिया कि एफबीआई के भीतर और बाहर वे पूरी जवाबदेही निभाएंगे।
सबसे महान एजेंसी का नेतृत्व
पटेल ने कहा, “मैं अमेरिकी सपने को साकार कर रहा हूँ, और जो लोग मानते हैं कि यह सपना खत्म हो गया है, वे यहां देख सकते हैं। आप एक पहले पीढ़ी के भारतीय से बात कर रहे हैं, जो दुनिया के सबसे महान देश की शीर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व कर रहा है। यह उपलब्धि कहीं और संभव नहीं हो सकती… मैं भरोसा दिलाता हूं कि एफबीआई के भीतर और बाहर पूरी तरह से जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम एशिया तनाव पर भारत-जापान की नई रणनीति, एस जयशंकर ने मोटेगी से की बात; इन मुद्दों पर बनी सहमति
ईरान-US जंग के बीच वाशिंगटन में बड़ी बैठक, रूबियो से विक्रम मिसरी ने की मुलाकात, जानें भारत के लिए इसके मायने
शुक्रिया भारत, अब और पैसे न भेजना; ईरानी दूतावास ने बंद किए बैंक खाते, जानें क्या है पूरा मामला
Explainer: लेबनान की आग में जल जाएगी इस्लामाबाद वार्ता? US-ईरान डील के बीच खड़ी हैं ये सबसे बड़ी चुनौतियां
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
एजेंटों के बीच है गहरा सम्मान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अब तक के सर्वश्रेष्ठ एफबीआई निदेशक साबित होंगे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पटेल को इसलिए चुना क्योंकि एजेंटों के बीच उनका गहरा सम्मान है। उन्होंने बताया कि पटेल को इस पद के लिए आसानी से मंजूरी मिल गई, क्योंकि वे एक दृढ़ और साहसी व्यक्ति हैं, जिनकी अपनी स्पष्ट राय होती है। ट्रंप ने यह भी उल्लेख किया कि ट्रे गौडी ने पटेल की असाधारण प्रशंसा की और उन्हें एक अविश्वसनीय व्यक्ति बताया, जिसकी काबिलियत को लोग पूरी तरह से नहीं समझते। ट्रंप के अनुसार, गौडी का यह बयान काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि वे एक सम्मानित और संतुलित दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्ति हैं।
ट्रंप के हैं बेहद करीबी
डेमोक्रेट सांसदों ने काश पटेल की एफबीआई प्रमुख पद पर नियुक्ति का विरोध करते हुए उनकी योग्यता पर सवाल उठाए। उनका मानना था कि पटेल ट्रंप के करीबी हैं और उनकी नीतियों के अनुरूप काम कर सकते हैं, जिससे वे रिपब्लिकन विरोधियों को निशाना बना सकते हैं। हालांकि, सीनेट में काश पटेल ने एफबीआई के राजनीतिकरण और किसी भी तरह की प्रतिशोधी कार्रवाई के आरोपों को खारिज कर दिया। लंबे समय से एफबीआई की कार्यशैली के आलोचक रहे पटेल को डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक माना जाता है। इसके बावजूद, अमेरिकी सीनेट ने 51-49 के मतों से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
Fbi director kash patel took oath with his hand on bhagavad gita
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम एशिया तनाव पर भारत-जापान की नई रणनीति, एस जयशंकर ने मोटेगी से की बात; इन मुद्दों पर बनी सहमति
Apr 10, 2026 | 04:58 PMपुणे में जल जीवन मिशन टंकियों पर निजी विज्ञापन, करोड़ों खर्च के बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
Apr 10, 2026 | 04:56 PMAyush Badoni ने रचा इतिहास, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Apr 10, 2026 | 04:55 PMमुंबई के बाद इन तीन शहरों में शुरू होगी Pod Taxi, ठाणे-मीरा-भाईंदर का सफर होगा आसान, जानें पूरा प्लान
Apr 10, 2026 | 04:53 PMAdhik Maas 2026 :कब से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’? नहीं होंगे विवाह और गृहकार्य जैसे मांगलिक कार्य, जानिए डिटेल
Apr 10, 2026 | 04:48 PMOTT के बाद अब बड़े पर्दे पर ‘Mirzapur’ का भौकाल, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल, जानें क्या होगा खास?
Apr 10, 2026 | 04:41 PMदिल्ली नहीं…पटना ही पहली पसंद! मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार; जानें इसके पीछे की असली रणनीति
Apr 10, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













