Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की तरह लंदन में किसान आंदोलन, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे संसद, सरकार पर छाए संकट के बादल

UK Budget 2025: लंदन में किसानों के ट्रैक्टर वेस्टमिंस्टर पहुंच गए, जहां वे नए इनहेरिटेंस टैक्स के खिलाफ गुस्से में प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार से अपनी आवाज़ सुनने की मांग करते हुए।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 26, 2025 | 09:00 PM

ब्रिटेन में किसान आंदोलन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Farmers Protest in London: भारत में साल 2020 में किसानों सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करते हुए राजधानी दिल्ली से सटे बॉर्डर को अपने ट्रैक्टरों से जाम कर दिया था। ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दिखाई दिया, जहां देशभर के किसान आगामी बजट से पहले अपनी जमीनों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि संसद के आसपास किसी भी स्थिति में ट्रैक्टर नहीं आने दिए जाएंगे। लेकिन बुधवार की सुबह किसानों ने यह आदेश मानने से इनकार कर दिया, और देखते ही देखते ट्रैक्टरों का काफिला शहर के सबसे संवेदनशील इलाके में प्रवेश कर गया।

इनहेरिटेंस टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन

किसान इनहेरिटेंस टैक्स में प्रस्तावित बदलावों का विरोध कर रहे हैं। एबिंगडन स्ट्रीट पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर पकड़ा, जिस पर फूल्स वोट लेबर लिखा पोस्टर लगा था। पुलिस ने करीब 20 ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की, पर प्रदर्शनों का उत्साह और गुस्सा इतना प्रबल था कि वे पीछे नहीं हटे।

IT’S HAPPENING 🚜🚜🚜 The farmers are back and have arrived with their tractors in London to protest. Raise your hand if you stand with farmers 🖐️pic.twitter.com/LpPPI3k3o7 — PeterSweden (@PeterSweden7) November 26, 2025

प्रदर्शन का तरीका भी कुछ अलग और आक्रामक रहा। एक किसान ‘फादर क्रिसमस’ का रूप धरकर आया था। उसका ट्रैक्टर व्हाइटहॉल इलाके में खड़ा था और उस पर एक बड़ा स्प्रूस पेड़ रखा था। उस पर लगे बोर्ड में ‘फार्मर क्रिसमस द नॉटी लिस्ट’ लिखा था, जिसमें प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, चांसलर रेचल रीव्स, डेविड लैमी, डायने एबॉट और यहां तक कि बीबीसी तक के नाम शामिल थे। पुलिस का कहना है कि ऐसे ट्रैक्टर आम लोगों और व्यवसायों में बाधा पैदा करते हैं, लेकिन किसान उनकी दलीलों को नजरअंदाज करते दिखे।

यह भी पढ़ें: भारत ने लिया सिंध का नाम…तो पाकिस्तान में मचा हड़कंप, कश्मीर-कश्मीर का राग अलापने लगे शहबाज

क्यों हो रहा विरोध?

किसानों का गुस्सा इसलिए बढ़ा हुआ है क्योंकि अप्रैल 2026 से कृषि भूमि और बिजनेस पर 1 मिलियन पाउंड से अधिक मूल्य होने पर 20% इनहेरिटेंस टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। किसानों का कहना है कि इससे उनकी कमर टूट जाएगी, जबकि खेती की लागत पहले ही बहुत बढ़ चुकी है और मौसम तथा बाजार दोनों उन्हें झटका दे रहे हैं। प्रदर्शन के आयोजक डैन विलिस ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए। उनका कहना है कि यह मुद्दा बेहद भावुक है-यह परिवार, संपत्ति और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा प्रश्न है। किसान सिर्फ सरकार को अपनी आवाज सुनाना चाहते हैं। 

Farmers protest london tractors reach parliament threaten government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • London
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत ने लिया सिंध का नाम…तो पाकिस्तान में मचा हड़कंप, कश्मीर-कश्मीर का राग अलापने लगे शहबाज

2

नवभारत ग्लोबल एक्सीलेंस समिट 2025: शिक्षा और विज्ञान में तालमेल से जेनेटिक अध्ययन को मिलेगा अवसर

3

PTI के डर से कांपने लगे शहबाज-मुनीर, इमरान की बहन को किया रिहा, इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

4

हॉन्गकॉन्ग की 35 मंजिला इमारत में आग, 4 की मौत; बिल्डिंग में हजारों लोग फंसे, मची-चीख पुकार- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.