-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Explosions In Several Buses Simultaneously In Bat Yam City Of Israel Fear Of Terrorist Attack
Israel Bus Blast: इजरायल में एक साथ कई बसों में हुए धमाके, आतंकी हमले की जताई जा रही आशंका
- Written By: मनोज आर्या
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के पास हुए बसों में धमाकों के बाद सेना को वेस्ट बैंक में गहन ऑपरेशन करने के निर्देश दिए हैं। नेतन्याहू के कार्यालय ने इन धमाकों को हमले की कोशिश करार दिया है।

हादसे के बाद क्षतिग्रसत बस
तेल अवीव: इजराइल की राजधानी तेल अवीव में गुरुवार को बसों में सिलसिलेवार विस्फोट हुए। ये बसें बाट याम और होलोन इलाकों की पार्किंग में खाली खड़ी थी। विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई है। दो अन्य बसों में भी बम मिले हैं। इजराइली पुलिस ने कहा कि कुल पांच बम एक जैसे थे और टाइमर से लैस थे। बम स्क्वॉड ने निष्क्रिय किए गए बमों को सुरक्षित तरीके से हटाया दिया है।
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक बम शुक्रवार सुबह के लिए रखे गए थे। लेकिन इनके टाइमर गलत तरीके से सेट किए गए थे, जिससे रात में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद नेतन्याहू ने इजराइल डिफेंस फोर्सेस को वेस्ट बैंक में आतंकी ठिकानों में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू करने का आदेश दिया है। सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में बस और रेल सर्विस को रोक दिया है।
बड़े पैमाने पर हमले की कोशिश
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के पास हुए बसों में धमाकों के बाद सेना को वेस्ट बैंक में गहन ऑपरेशन करने के निर्देश दिए हैं। नेतन्याहू के कार्यालय ने इन धमाकों को बड़े पैमाने पर हमले की कोशिश करार दिया है। हालांकि इन धमाकों में अब तक किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा
इजरायली पुलिस के मुताबिक, तेल अवीव के बाहर दो इजरायली उपनगरों में तीन बसों में धमाके हुए। जहां से चार विस्फोटक उपकरण पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये धमाके तब हुए जब बसें डिपो में खड़ी थीं। उस वक्त बसों में कोई नहीं था। एक बयान में कहा गया है कि संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है
बताया जा रहा है कि इन धमाकों ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया। 2000 के दशक में फिलिस्तीनी विद्रोहियों ने इजराइल की कई बसों में ऐसे ही धमाके किए थे। हालांकि देश में कड़ी सुरक्षा के बीच ऐसे हमलों को अंजाम देना काफी मुश्किल है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि बम निरोधक इकाइयां अतिरिक्त संदिग्ध वस्तुओं की तलाश कर रही हैं। हमने लोगों से इन इलाकों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।
Explosions in several buses simultaneously in bat yam city of israel fear of terrorist attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














