Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

काबुल में गृह मंत्रालय की मस्जिद में धमाका, दो लोगों की मौत

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Oct 05, 2022 | 08:45 PM

नागपुर एमआईडीसी बुटीबोरी टैंक विस्फोट (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुध‍वार को गृह मंत्रालय की मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धमाका बुधवार दोपहर गृह मंत्रालय की मस्जिद के अंदर हुआ। गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है।

गृह मंत्रालय के निकट ही काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है और यह इलाका अति सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्भाग्यवश, एक मस्जिद में धमाका हुआ है, जहां गृह मंत्रालय के कुछ कर्मी और आगंतुक नमाज अदा कर रहे थे। घटना का विस्तृत विवरण बाद में साझा किया जाएगा।”

प्रवक्ता ने यह उल्लेख नहीं किया कि क्या मस्जिद मंत्रालय की इमारत के भीतर स्थित है या इसके निकट। धमाके में हताहत होने वालों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।(एजेंसी )

Explosion at interior ministry mosque in kabul kills two

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2022 | 08:45 PM

Topics:  

  • Kabul

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.