अफगानिस्तान: तालिबानी मंत्री खलील हक्कानी के अंतिम संस्कार के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, बम विस्फोट में हुई थी मौत
अफगानिस्तान में तालिबान मंत्री खलील हक्कानी के अंतिम संस्कार के लिए आज यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। मंत्री हक्कानी की आत्मघाती बम विस्फोट में मौत हो गई थी।
- Written By: राहुल गोस्वामी
खलील हक्कानी
काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान मंत्री खलील हक्कानी के अंतिम संस्कार के लिए आज यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। पता हो कि, मंत्री की आत्मघाती बम विस्फोट में मौत हो गई थी, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक संगठन ने ली है।
जानकारी दें कि, कैबिनेट सदस्य खलील हक्कानी तीन साल पहले तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से देश में हुए किसी हमले में मारे गए प्रमुख व्यक्ति थे। राजधानी काबुल में बीते बुधवार को शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय में हुए विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी। विस्फोट में कई अन्य लोग भी मारे गए थे।
हालांकि अब तक अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की हालिया संख्या नहीं बताई है। हक्कानी, कार्यवाहक आंतरिक मंत्री और तालिबान के भीतर एक शक्तिशाली गुट के नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के रिश्तेदार थे। अमेरिका ने उन दोनों पर इनाम रखा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
Pakistan Militant Attack: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला! आतंकियों ने थाने को बनाया निशाना, 3 की मौत
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं मामले पर समाचार संस्था ‘अमाक न्यूज एजेंसी’ द्वारा दिए गए बयान में आईएस से जुड़े संगठन ने कहा कि उसके एक लड़ाके ने आत्मघाती बम विस्फोट को अंजाम दिया। बयान के अनुसार, लड़ाके ने हक्कानी के कार्यालय से बाहर निकलने का इंतजार किया और फिर अपने डिवाइस को उड़ा दिया।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मंत्री खलील हक्कानी का अंतिम संस्कारआज पूर्वी पकतिया प्रांत के गरदा सेराई जिले में होगा, जो हक्कानी परिवार का गढ़ है। सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने इस बाबत आज कहा कि शीर्ष अधिकारी अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे और सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन सहित अन्य ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
