Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस रिपोर्ट से उड़ेंगे ट्रंप के होश! एक्सपर्ट बोले- H-1B फीस के चलते US में होंगी खत्म लाखों नौकरियां

ट्रंH-1B Visa Controversy: ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B वीजा पर भारी शुल्क प्रस्ताव से विदेशी कामगारों की संख्या घट सकती है, जिससे भारतीय आईटी पेशेवरों को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 24, 2025 | 08:22 PM

H-1B फीस के चलते अमेरिका में लाखों नौकरियों पर खतरा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New H-1B Visa Fee: ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा के नए आवेदनों पर 100,000 का डाॅलर भारी शुल्क लगाने का प्रस्ताव अमेरिका में विदेशी कामगारों की संख्या पर बड़ा असर डाल सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे हर साल करीब 66,000 वीजा कम जारी हो सकते हैं।

जानकारों का मानना है कि इस फैसले से अमेरिका में उच्च कौशल वाले विदेशी कर्मचारियों, खासकर भारतीय आईटी पेशेवरों, को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा। वित्तीय वर्ष 2024 में जारी किए गए एच-1बी वीजाओं में से लगभग 71% भारतीय नागरिकों को मिले थे।

कितनी नौकरियाँ प्रभावित होंगी?

अब तक एच-1बी वीजा आवेदन शुल्क 215 से 5,000 डाॅलर के बीच होता था, जो कंपनी के आकार पर निर्भर करता था। लेकिन अब यह शुल्क सीधे 100,000 डाॅलर कर दिया गया है। यह नीति ट्रंप प्रशासन के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसमें कहा गया है कि वीजा प्रणाली का दुरुपयोग रोका जाए और अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता दी जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कंपनियाँ यह भारी शुल्क चुकाने से पीछे हटती हैं, तो हर महीने औसतन 5,500 विदेशी कर्मचारियों के कार्य प्राधिकरण कम हो सकते हैं। साल भर में यह संख्या 66,000 से ज़्यादा हो सकती है। एक अन्य अनुमान के मुताबिक, इससे हर साल करीब 1,40,000 नई नौकरियाँ खत्म हो सकती हैं, क्योंकि बहुत सी अमेरिकी कंपनियाँ विदेशी प्रतिभाओं पर निर्भर हैं।

किन क्षेत्रों पर होगा असर?

विशेष रूप से तकनीक, वित्त और स्वास्थ्य सेवा जैसे उच्च वेतन वाले क्षेत्रों में एच-1बी वीजा धारकों की जरूरत होती है। अब इन क्षेत्रों में वीजा प्राथमिकता मिल सकती है, जबकि शिक्षा जैसे कम वेतन वाले क्षेत्रों में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: ‘कानून नहीं…हथियार तय करते हैं’, UNGA में छलका जेलेंस्की का दर्द, गाजा का नाम लेकर साधा निशाना

हालांकि, नई फीस केवल नए वीजा आवेदनों पर लागू होगी। मौजूदा वीजा धारकों या नवीनीकरण करने वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस नीति से कंपनियाँ विदेशी प्रतिभाओं को भारत या अन्य देशों में बैठाकर काम करने को मजबूर हो सकती हैं, क्योंकि अमेरिका में उन्हें रखना अब काफी महंगा साबित हो सकता है। एच-1बी वीजा पर फीस बढ़ाए जाने का सीधा असर भारत पर पड़ेगा। क्योंकि एच-1बी वीजा सा इस्तेमाल करने वालों से में सबसे ज्यादा भारतीय हैं।

Experts say h1b fee hike could destroy us jobs trump on alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 08:22 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘कानून नहीं…हथियार तय करते हैं’, UNGA में छलका जेलेंस्की का दर्द, गाजा का नाम लेकर साधा निशाना

2

यूक्रेन युद्ध पर सामने आई ट्रंप की झुंझलाहट, मैक्रों से बोल- पुतिन से दोस्ती का कोई मतलब नहीं…

3

UN में मोसाद की साजिश! फिलिस्तीन का नाम आते ही मचा हड़कंप, देखते रह गए सारे नेता

4

रूस कागज़ी शेर…आए तो मारो, UNGA में पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन से कहा जमीन वापस लो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.