रेजा पहलवी प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा खास मैसेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Reza Pahlavi Emotional Message to Protesters: ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने रविवार (11 जनवरी 2026) को एक इमोशनल वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने ईरानी जनता से अपील की कि वे आंदोलन से पीछे न हटें और सड़कों पर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखें। रजा पहलवी ने कहा कि ईरानी जनता की आवाज अब केवल देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरी दुनिया में गूंज रही है।
पहलवी ने इस आंदोलन को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की दमनकारी सरकार के खिलाफ एक बड़ी चुनौती बताया। उनका कहना था कि सुरक्षा बलों के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, और कई जवान अब प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के आदेश मानने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई के पास अब केवल कुछ हिंसक तत्व रह गए हैं, जो ईरानी जनता के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं। रजा पहलवी ने चेतावनी दी कि जो लोग नागरिकों पर अत्याचार करेंगे, उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
रजा पहलवी ने आंदोलनकारियों से सलाह दी कि वे मुख्य सड़कों पर एकजुट रहें और संकरी गलियों या साइड स्ट्रीट्स में न जाएं, क्योंकि इससे जान का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने आंदोलन की सफलता का राज एकता और अनुशासन में बताया। उन्होंने इससे पहले ईरानी सैनिकों से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ हथियार न इस्तेमाल करने की अपील की थी।
بدانید که تنها نیستید. هممیهنانتان در سراسر جهان، صدای شما را با افتخار فریاد میزنند که حتما تصاویر حضور پرشمار و گسترده آنها را از طریق صفحه تلویزیون میبینید. دنیا امروز کنار انقلاب ملی شما ایستاده است و شهامت شما را تحسین میکند. بهویژه پرزیدنت ترامپ، به عنوان رهبر جهان… pic.twitter.com/D3JjErJ7QM — Reza Pahlavi (@PahlaviReza) January 11, 2026
साथ ही, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की, जिन्होंने ईरानी जनता के साहस की सराहना की और उनकी आज़ादी की लड़ाई में समर्थन देने की बात कही। पहलवी ने यह भी दावा किया कि दुनिया, खासकर अमेरिका, ईरान में हो रहे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें: ईरान में बढ़ते संकट पर जापानी PM ताकाइची की अपील, कहा- मामले को शांति से करें हल
इस बीच, ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी है, जिससे देश के भीतर हो रही घटनाओं की जानकारी बाहर तक सीमित पहुंच पा रही है। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान अब तक 116 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरानी सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ और सख्त रुख अपनाया है, और अटॉर्नी जनरल ने प्रदर्शनकारियों को ‘ईश्वर का दुश्मन’ मानने की चेतावनी दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।