- Hindi News »
- World »
- England Expelled Thousands Of Illegal Immigrants From The Country Indians In Panic
अमेरिका की राह पर इंग्लैंड…स्टार्मर ने हजारों अवैध प्रवासियों को देश ने निकाला, भारतीयों में हड़कंप
अमेरिका ने हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अमेरिका की राह पर चलते हुए अब ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे अवैध प्रवासियों में हड़कंप मच गया है...
- Written By: आकाश मसने

डोनाल्ड ट्रंप और कीर स्टार्मर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही बड़े फैसले लेना शुरू कर दिया। अमेरिका ने हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी कड़ी में अमेरिका ने भारत के कई अवैध प्रवासियों को वापस भेजा है, जिसके बाद काफी हंगामा मचा था क्योंकि अमेरिका ने विमान में भेजने के दौरान लोगों के हाथ-पैरों में हथकड़ी लगा दी थी। अमेरिका की राह पर चलते हुए अब ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ब्रिटिश गृह मंत्री वेट कूपर ने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से 19 हजार लोगों को निर्वासित किया गया है।
The public must have confidence in the UK’s immigration system. Through our Plan for Change, we have removed almost 19,000 people including failed asylum seekers, foreign criminals and immigration offenders from the UK since July 2024. pic.twitter.com/QY4tpQDqSP — Home Office (@ukhomeoffice) February 10, 2025
अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी
ब्रिटेन की लेबर सरकार ने देश में अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। इसके तहत भारतीय रेस्टोरेंट, नेल बार, सुविधा स्टोर और कार वॉश की दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां प्रवासी कामगार काम करते हैं। ब्रिटिश गृह सचिव की निगरानी में जारी इस कार्रवाई के तहत जनवरी में 828 परिसरों पर छापेमारी की गई। इसमें 609 लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन में बड़ा सियासी संकट, एपस्टीन फाइल्स से मचा हड़कंप, पीएम के इस्तीफे की अटकलें तेज
Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार
ब्रिटेन में हंता वायरस की एंट्री! दो लोगों में संक्रमण मिलने के बाद WHO का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
भारतीय रेस्टोरेंट से 7 लोग गिरफ्तार
ब्रिटेन के गृह सचिव के कार्यालय ने कहा कि उनकी टीम अवैध कामगारों के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर काम कर रही थी। पिछले महीने की गई कार्रवाई में रेस्टोरेंट, टेकअवे और कैफ़े के साथ-साथ खाद्य, पेय और तंबाकू उद्योगों को भी निशाना बनाया गया।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
उन्होंने कहा कि हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्टोरेंट में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4 को हिरासत में लिया गया। ब्रिटिश गृह सचिव कूपर ने कहा कि आव्रजन नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें लागू किया जाना चाहिए।
England expelled thousands of illegal immigrants from the country indians in panic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले BMC अलर्ट, मिठी नदी और नालों की सफाई 3 जून तक पूरी करने के निर्देश
May 26, 2026 | 10:32 AMनागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
May 26, 2026 | 10:25 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय चमकेगा; कमिश्नर ने कबाड़ हटाने और नई पार्किंग बनाने के दिए सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 10:20 AMस्कूल बस संचालकों ने मांगी सरकारी सब्सिडी, सिंगल शिफ्ट सिस्टम लागू करने की अपील
May 26, 2026 | 10:18 AMट्विशा शर्मा केस: सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल कोर्ट में आज सुनवाई
May 26, 2026 | 10:15 AMमुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














