-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Emmanuel Macron Urges Iran To Halt Attacks After Talks With Pezeshkian
मिडिल ईस्ट में तनाव कम करना चाहता है फ्रांस, मैक्रों ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान को मिलाया फोन, की खास अपील
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बात कर मध्य पूर्व में हमलों को रोकने, नौवहन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इमैनुएल मैक्रों, मसूद पेजेशकियान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Macron Talks Pezeshkian: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की। इस दौरान मैक्रों ने ईरान से मिडिल ईस्ट युद्ध रोकने और शांति व्यवस्था स्थापित करने की अपील की। फांसीसी राष्ट्रपति ने यह चर्चा तब कि जब मध्य पूर्व में क्षेत्रीय तनाव बढ़ रहा है और ईरान व उसके सहयोगी समूहों पर कई देशों पर हमलों का आरोप है।
मैक्रों ने अपनी बातचीत के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने पेजेशकियान से तत्काल हमलों को रोकने का आग्रह किया, जिनमें लेबनान और इराक भी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रांस पूरी तरह रक्षात्मक स्थिति में है और अपने हितों, क्षेत्रीय साझेदारों और नौवहन की स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। फ्रांस को निशाना बनाना “बिलकुल अस्वीकार्य” है।
ईरानी हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत
बातचीत ऐसे समय हुई जब तनाव और बढ़ गया है। हाल ही में ईरान-समर्थित ड्रोन हमलों में इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हुई, जो मध्य पूर्व में पहली बार मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों में शामिल है। इमैनुएल मैक्रों ने इस घटना का हवाला देते हुए ईरान को चेतावनी दी कि फ्रांस के हितों पर हमला असहनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
G7 के एक फोटो पर छिड़ा बवाल! ट्रंप कमेंट पर भड़कीं मेलोनी, दावे को बताया ‘शर्मनाक’
चीन नहीं…अमेरिकी फंड से तैयार हुआ था कोरोना वायरस! वुहान लैब पर बड़ा खुलासा, व्हाइट हाउस में छिपा था सबूत
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
I have just spoken with Iranian President Massoud Pezeshkian. I called on him to put an immediate end to the unacceptable attacks Iran is carrying out against countries in the region, whether directly or through proxies, including in Lebanon and Iraq. I reminded him that France… — Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) March 15, 2026
शांति और सुरक्षा ढांचे की अपील
मैक्रों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक नए राजनीतिक और सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें शामिल है:
- ईरान के कभी परमाणु हथियार हासिल न करने की गारंटी।
- उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और अस्थिर गतिविधियों का समाधान।
- होर्मुज स्ट्रेट में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करना, जो वैश्विक तेल व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है।
बातचीत में ईरानी हिरासत में फ्रांसीसी नागरिक सीसिल कोहलर और जाक पेरिस का भी जिक्र हुआ, और मैक्रों ने उनसे उन्हें सुरक्षित फ्रांस लौटाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के हाथ से फिसल रहा ईरान युद्ध! होर्मुज स्ट्रेट खुलावने के लिए मांगी 7 देशों से मदद, NATO को दी धमकी
मिडिल ईस्ट में स्थिरता चाहता है फ्रांस
फ्रांस की स्पष्ट नीति है कि वह क्षेत्रीय स्थिरता चाहता है, लेकिन ईरान की गतिविधियों को गंभीर खतरा मानता है। ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की, हालांकि ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है। फ्रांस को अमेरिका का करीबी सहयोगी माना जाता है, लेकिन ईरान के खिलाफ हालिया संघर्ष में फ्रांस ने अभी तक दूरी बनाई रखी है। इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मैक्रों के विरोध में दिए गए बयानों को भी एक वजह माना जा रहा है।
Emmanuel macron urges iran to halt attacks after talks with pezeshkian
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Telegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMPHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jun 19, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM













