…तो अगले ही दिन बनाऊंगा नई पार्टी, एलन मस्क ने ट्रंप को दिया खुला चैलेंज
मस्क ने ट्रंप के इस 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को पागलपन बताया है। साथ ही कहा है कि ये आम टैक्सपेयर्स पर बोझ की तरह होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
एलन मस्क, राष्ट्रपति ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे अरबपति एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक बार फिर उन्होंने इस बिल की कड़ी आलोचना करते हुए एक नया चैलेंज दे डाला है। उन्होंने कहा कि अगर सीनेट इस कानून को मंजूरी देती है, तो वो अगले ही दिन ‘अमेरिकन पार्टी’ नाम से एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे। एलन मस्क ने ट्रंप के इस बिल को पागलपन करार दिया है। साथ ही कहा है कि यह आम टैक्सपेयर्स पर बोझ की तरह होगा।
क्या है ये बिल?
‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ टैक्स कटौती, सेना का बजट बढ़ाने तथा अवैध प्रवासियों की बड़े पैमाने पर देश से निकालने जैसी योजनाओं पर खर्च बढ़ाने से संबंधित है, जिसका एलन मस्क शुरू से खुलकर विरोध करते रहे हैं।
• ट्रंप इस विधेयक के माध्यम से 2017 में लागू की गई टैक्स कटौती को आगे भी जारी रखना चाहते हैं।
• इस बिल में कुल 4.5 ट्रिलियन डॉलर के खर्च का प्रावधान किया गया है।
• इसमें सेना पर अधिक खर्च, सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने और अवैध प्रवासियों की वापसी (डिपोर्टेशन) के लिए बजट शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
उड़ान भरते ही क्रैश हुआ स्काईडाइविंग विमान… अमेरिका के मिसौरी में बड़ा हादसा, पायलट समेत 12 की मौत
अमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, धड़ाम से गिरा क्रूड ऑयल बाजार! क्या भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
ईरान के साथ जंग खत्म… अब होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नौसेना; ट्रंप बोले- बहने दो तेल
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
आलोचकों का कहना है कि इस विधेयक से अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 3.3 ट्रिलियन डॉलर और अधिक हो जाएगा, जिससे गरीबों के लिए हेल्थकेयर में लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की कटौती होगी।
क्या बोले एलन मस्क
एलन मस्क ने इस बिल का कड़ा विरोध करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘हर वो सांसद जो खर्च कम करने की बात करता है और फिर इस ऐतिहासिक कर्ज बढ़ाने वाले बिल के पक्ष में वोट देता है, उसे शर्म आनी चाहिए।’ टेस्ला के सीईओ ने आगे कहा कि ‘अगर इस बिल के पक्ष में किसी ने वोट किया, तो अगले साल मैं उन्हें उनके प्राइमरी चुनाव में हराकर ही दम लूंगा– चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े।’
इस मुस्लिम देश पर मेहरबान हुआ अमेरिका, ट्रंप सरकार ने हटाई आर्थिक पाबंदियां
नई पार्टी बनाएंगे
मस्क ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ये बिल पास होता है, तो वह एक नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने लिखा कि ‘अगर ये पागलपन भरा खर्च वाला बिल पास हो गया, तो अगली सुबह अमेरिकन पार्टी बना दी जाएगी। अब समय आ गया है कि लोगों को डेमोक्रेट्स तथा रिपब्लिकन्स के अलावा भी कोई विकल्प मिले।’
