- Hindi News »
- World »
- Elon Musk Oppose Donald Trump New Tax And Expense Bills
दोस्ती खत्म, अब दुश्मनी की बारी, ट्रंप के इस फैसले को Musk ने बताया घिनौना और शर्मनाक
डोनाल्ड ट्रंप से अलग होने के बाद एलन मस्क लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। मस्क ने हाल ही में ट्रंप सरकार के एक बिल को घिनौना और शर्मनाक बताया है, इसे लेकर अमेरिका में सियासी घमासान मच गया है।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप सरकार से अलग हो गए हैं। मस्क सरकार से अलग होने के बाद लगातार ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं। मस्क ने हाल ही में एक बिल को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की और उसे घिनौना और शर्मनाक बताया है। जबकि ट्रंप इस बिल के पक्ष में हैं और अपना समर्थन दे रहे हैं।
एलन मस्क मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके एक प्रमुख टैक्स और खर्च बिल की आलोचना की। मस्क ने लिखा,”माफ कीजिए, लेकिन अब ये सहन नहीं होता। ये बिल अपमानजनक है। जो लोग इसके पक्ष में वोट दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” मस्क का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब ट्रंप और उनकी पार्टी के सदस्य इस बिल को शानदार बता रहे हैं।
मस्क ने की बिल की आलोचना
एलन मस्क ने बिल पेश होने के बाद इसे लेकर ट्रंप प्रशासन की जमकर आलोचना की है। मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,”माफ कीजिए, लेकिन अब ये सहन नहीं होता। ये बिल अपमानजनक है। जो लोग इसके पक्ष में वोट दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।आप जानते हैं कि आपने गलत किया है और आप ये बात अच्छी तरह जानते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
पाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
ईरान का बड़ा दावा! F-35 गिराने के बाद रेस्क्यू करने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी जमींदोज, गिरफ्त में US पायलट
मस्क हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप सरकार में 129 दिन काम करने के बाद अलग हो गए। मस्क ने इसके साथ ही अपने विभाग ‘सरकारी दक्षता विभाग’ (DOGE) को छोड़ दिया। उन्होंने अचानक DOGE छोड़ने के फैसले को लेकर कहा था कि वो अपने व्यापार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि मस्क ने यह फैसला ट्रंप के साथ लगातार हो रही असमतियों के कारण लिया है। माना जाता है कि उनके सरकार छोड़ने की सबसे बड़ी वजह चीन के साथ टैरिफ को लेकर ट्रंप का अड़ियल रवैया है। जबकि मस्क का इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का अधिकतर काम चीन में होता है और वो चीन के साथ किसी भी प्रकार की लड़ाई नहीं चाहते थे।
व्हाइट हाउस ने दिया मस्क को जवाब
व्हाइट हाउस ने मस्क की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मस्क के बयान को राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह बिल आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और हेल्थकेयर से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं। ऐसे में किसी अमीर कारोबारी द्वारा इसे सिर्फ अपने नजरिए से ‘घृणित’ कहना काफी अफसोसजनक है।
Elon musk oppose donald trump new tax and expense bills
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













