- Hindi News »
- World »
- Elon Musk Marco Rubio Clash In Donald Trump Cabinet Meeting Over Staff Cuts Report
अमेरिका में ‘कॉरपोरेट सरकार’…Elon Musk ने की छंटनी तो भिड़ गए विदेश मंत्री, देखते रहे ट्रंप
Elon Musk clash with Marco Rubio: एलन मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राइट हैंड तक कहा जाता है और इसको लेकर सरकार के अंदर ही भतभेद होते रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर ट्रंप की बैठक में हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

Elon Musk और राष्ट्रपति ट्रंप
नवभारत डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एलन मस्क के बीच तीखी बहस हुई। दोनों के बीच इतनी तीखी बहस हुई कि ट्रंप खुद देखते रह गए। राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में अमेरिकी विदेश मंत्री ने मस्क पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क और रुबियो के बीच यह बहस कर्मचारियों की कटौती के मुद्दे पर हुई।
मस्क ने विदेश मंत्री रुबियो और अमेरिकी परिवहन मंत्री से भी बहस की। रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह ड्रामा उस बैठक के दौरान हुआ, जिसमें ट्रंप ने अपने कैबिनेट प्रमुखों से कहा कि उनकी एजेंसियों में कर्मचारियों और नीति पर अंतिम फैसला उनका होगा, मस्क का नहीं। दरअसल, हाल के दिनों में अमेरिका में सरकारी एजेंसियों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हुई है।
अमेरिका में बड़े पैमाने पर नौकरियों में छंटनी
ट्रंप और उनके सलाहकारों ने कॉरपोरेट कंपनी की तरह हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। अमेरिकी नौकरशाही को कम करने के अभियान के तहत ऐसा हुआ है। विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की छंटनी की गई है। सत्ता में आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक कठिन और दूरगामी फैसले ले रहे हैं। नौकरियों में कटौती को लेकर ट्रंप का कहना है कि संघीय सरकार के पास बहुत ज्यादा कर्मचारी हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि सरकार पर 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। पिछले साल अरबों डॉलर का घाटा हुआ था, इसलिए इसमें सुधार की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
मस्क-मार्को बहस में ट्रंप ने क्या कहा?
हालांकि जब ट्रंप से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। कोई झड़प नहीं हुई थी। मैं वहां मौजूद था। एलन का मार्को से काफी तालमेल है और दोनों अच्छा कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर मार्को ने कमाल का काम किया है और एलन अनोखे व्यक्ति हैं और उन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
हाल ही में व्हाइट हाउस में शांति प्रस्ताव को लेकर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर हमने सैन्य सहायता नहीं दी होती तो यह युद्ध दो सप्ताह में ही समाप्त हो जाता। ट्रंप ने कहा कि उनका इरादा युद्ध विराम का नहीं है। इसके जवाब में ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम गारंटी के साथ युद्ध विराम चाहते हैं।
Elon musk marco rubio clash in donald trump cabinet meeting over staff cuts report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














