इजरायल के हमले में गाजा पट्टी में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, जमीनी कार्रवाई भी है जारी
गाजा में इजरायल का हमला जारी है। मध्य गाजा पट्टी में इजरायली हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। गाजा में शनिवार देर रात को नुसरत शरणार्थी शिविर में एक मकान पर हमला किया गया है, जिसमें माता-पिता और आठ से 23 साल की उम्र के उनके छह बच्चों की मौत हो गई।
- Written By: साक्षी सिंह
Israel Hamas War
दीर अल-बला: गाजा में इजरायल का हमला जारी है। मध्य गाजा पट्टी में इजरायली हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। इस हमले की जानकारी फिलिस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को दी।
दीर अल-बला स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के मुताबिक, गाजा में शनिवार देर रात को नुसरत शरणार्थी शिविर में एक मकान पर हमला किया गया है, जिसमें माता-पिता और आठ से 23 साल की उम्र के उनके छह बच्चों की मौत हो गई। शवों को इसी अस्पताल में लाया गया था।
ये भी पढ़ें:-श्रीलंका की नई सरकार ने देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच के दिए आदेश
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
अस्पताल की ओर से बताया गया कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं जिनमें दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत गंभीर है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता ने शवों की गिनती की है। बता दें कि हमास के साथ युद्ध को एक साल से अधिक समय होने पर भी इजरायल के हमले जारी है। वह गाजा में लगभग हर दिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहा है।
गाजा पर इजरायल का हवाई-जमीनी कार्रवाई जारी
हाल के महीनों में उसने विस्थापित लोगों द्वारा पनाह के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूलों को भी निशाना बनाया है। वह आतंकवादियों पर इन विस्थापित लोगों के बीच छिपने का आरोप लगाता है। इजराइल ने उत्तरी गाजा को पूरी तरह से खाली करने का दबाव बनाया है। उत्तरी गाजा में इजरायल के हवाई और जमीनी बल जबालिया पर हमले कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-ब्राजील के साओ पाउलो में आए भयंकर तूफान में सात लोगों की मौत, 14 लाख घरों की बिजली गुल
इजरायल का कहना है कि यहां आतंकवादी पुन: संगठित हो गए हैं। इजरायल ने गाजा सिटी समेत उत्तरी गाजा को पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया है। सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि अस्पतालों को भी खाली करने का आदेश दिया गया है, लेकिन उसने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। (एजेंसी)
