Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका : कैलिफोर्निया में 7.0 तीव्रता का भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

अमेरिका के कैलिफोर्निया के फर्नडेल में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मामले पर यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की मानें तो, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 आंकी गई है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 06, 2024 | 09:00 AM

कैलिफोर्निया में भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Follow Us
Close
Follow Us:

कैलिफोर्निया : अमेरिका से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के कैलिफोर्निया के फर्नडेल में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मामले पर यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की मानें तो, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 आंकी गई है। वहीं USGS के अनुसार इस तीव्र भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6।21 मील) की गहराई पर था। इसके साथ ही यूएस नेशनल सुनामी सेंटर ने सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है।

The National Weather Service cancelled its tsunami warning for the US West Coast after a powerful earthquake shook parts of California on Thursday, reports AP https://t.co/z74Ntj3SI5 — ANI (@ANI) December 5, 2024

देखा जाए तो 7.0 तीव्रता के इस भूकंप ने कैलिफोर्निया के एक बड़े क्षेत्र को मानों हिलाकर रख दिया। वहीं यूएस नेशनल सुनामी सेंटर ने सुनामी की चेतावनी जारी की। यूएस वेदर सर्विसेस ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया। हालांकि, इसे 1 घंटे बाद अलर्ट को कैंसिल कर दिया। हालांकि अलर्ट कैंसिल करने के बावजूद भी लोगों से समुद्री तट के पास न जाने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मिडिल-ईस्ट में बज गया जंग का अलार्म! भारत ने जारी किया ईरान छोड़ने का फरमान, हमले को तैयार है अमेरिकी सेना?

तुरंत छोड़ो तेहरान…ईरान पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है अमेरिका, देश में बढ़ी हलचल, भारत ने जारी की एडवाइजरी

डोनाल्ड ट्रंप पर फिर मंडराया मौत का साया, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

दो तरफा जंग की तैयारी में ईरान! लेबनान में हिजबुल्लाह पर IRGC ने किया कब्जा, इजरायल पर बरसेगा कहर

इसका असर दक्षिण में सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किया गया, जहां निवासियों ने कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद कई छोटे-छोटे झटके आए। भूकंप के कारण दुकानों की अलमारियां हिलने लगीं, बच्चे डेस्क के नीचे छिप गए थे तथा लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

Several videos captured the moment a major earthquake struck Northern California and the subsequent shaking that followed. Gavin Newsom declares emergency after Northern California earthquake, tsunami warning. https://t.co/kVsRWbRYGH pic.twitter.com/miuAcZqqXS — GeoTechWar (@geotechwar) December 6, 2024

इस बाबत अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप सुबह 10:44 बजे ओरेगॉन सीमा से लगभग 130 मील (209 किमी) दूर, तटीय हम्बोल्ट काउंटी के एक छोटे से शहर फर्नडेल के पश्चिम में आया है। भूकंप के बाद कई आफ्टर शॉक भी महसूस हुए हैं। यह भूकंप इतना तेज था कि इलाके की इमारतें हिल गईं। जानकारी दें कि, यह क्षेत्र अपने रेडवुड जंगलों, सुंदर पहाड़ों और तीन-काउंटी एमराल्ड ट्रायंगल की प्रसिद्ध मारिजुआना फसल के लिए जाना जाता है। बता दें कि, यह जगह साल 2022 में 6.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुई थी।

भूकंप विज्ञानी लूसी जोन्स ने सोशल मीडिया मंच ‘ब्लूस्काई’ पर कहा कि कैलिफोर्निया का उत्तर-पश्चिमी भाग राज्य में भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील हिस्सा है क्योंकि यह वो जगह है जहां तीन टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं। भूकंप के तुरंत लोगों के फोन पर राष्ट्रीय मौसम सेवा से सुनामी की चेतावनी से संबंधी संदेश आए, जिसमें लिखा था, ‘‘शक्तिशाली लहरें और तेज धाराएं आपके नजदीकी तटों को प्रभावित कर सकती हैं। आप खतरे में हैं। तटीय क्षेत्र से दूर रहें। अभी ऊंचाई वाले इलाकों या राज्य के भीतरी इलाकों में चले जाएं। जब तक स्थानीय अधिकारी लौटने के लिहाज से इलाके को सुरक्षित न कहें, तब तक तट से दूर रहें।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

Earthquake 7 magnitude hits off northern california prompts brief tsunami warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 07:43 AM

Topics:  

  • America

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.