Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सबसे बड़े महासागर में हलचल से दहशत में दुनिया! दरकती धरती से मंडराया संकट, वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

African continent: दुनिया भर में कई जगहों पर दरारें दिखाई दे रही हैं जो नए महाद्वीपों के निर्माण की ओर इशारा कर रही हैं। पृथ्वी की सतह लगातार बदल रही है और कई जगहों पर दरारें भी दिखाई दे रही हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 18, 2025 | 09:53 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Earth Cracking: पृथ्वी पर 7 महाद्वीप हैं। इनमें एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि जल्द ही एक नया महाद्वीप बन सकता है। हालांकि महाद्वीप का निर्माण कोई मानवीय क्रिया नहीं है, यह प्राकृतिक रूप से तब होता है जब किसी महाद्वीप का एक बड़ा हिस्सा उससे अलग हो जाता है।

दुनिया भर में कई जगहों पर दरारें दिखाई दे रही हैं जो नए महाद्वीपों के निर्माण की ओर इशारा कर रही हैं। पृथ्वी की सतह लगातार बदल रही है और कई जगहों पर दरारें भी दिखाई दे रही हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध अफ्रीका का पूर्वी भाग है। अफ्रीका की भूमि में दरारें केन्या, इथियोपिया, तंजानिया और युगांडा तक फैली हुई हैं।

हर साल 7 KM खिसक रही है जमीन

बताया जा रहा है कि इस जगह की ज़मीन हर साल लगभग 7 किलोमीटर खिसक रही है। इसे लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ज़मीन इसी तरह खिसकती रही, तो अफ्रीका दो हिस्सों में बंट जाएगा और फिर एक और महाद्वीप बन सकता है। दूसरे नंबर पर अमेरिका आता है, जो पहले से ही दो महाद्वीपों में बंटा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐक्शन के लिए तैयार रहिए’, रजा पहलवी ने ट्रंप से की अपील, कहा- ईरान में गोलियों का सामना कर रहे हैं लोग

कैरेबियन सागर में US की बड़ी कार्रवाई; ट्रंप की सेना ने जब्त किया पांचवां तेल टैंकर, वेनेजुएला की घेराबंदी तेज

अमेरिका का आकलन फिर गलत, खामेनेई ने ट्रंप को ललकारा; ‘अहंकारी तानाशाहों’ के हश्र की दिलाई याद

ब्लिंकिट से रात में महिला ने मंगाई ऐसी चीज, डिलीवरी बॉय को हुआ शक और बच गई जान- VIDEO

एरिजोना और मेक्सिको में दिखीं दरारें

दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के एरिजोना और मेक्सिको के कुछ हिस्सों में दरारें गहरी हो रही हैं। इसका मुख्य कारण भूजल का अत्यधिक दोहन बताया जा रहा है। इसके अलावा, तुर्की, ईरान और भारत भी इस सूची में शामिल हैं। तुर्की और ईरान भूकंप के उच्च जोखिम वाले देश हैं। यहां भी कुछ जगहों पर दरारें देखी जा रही हैं।

अफ्रीका पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

वहीं, कुछ भूवैज्ञानिकों का मानना है कि भारत को लेकर भी यहां दरारें दिखाई दे रही हैं। दावा किया जाता है कि अलग-अलग मोटाई और संरचना के कारण भारतीय प्लेट में कई बार दरारें आ चुकी हैं। भूटान के पास दरारों के प्रमाण मिले हैं। वहीं, अगर किसी नए महाद्वीप के निर्माण की बात करें, तो इसका सबसे बड़ा खतरा अफ्रीका को लेकर है।

यह भी पढ़ें: समंदर का ‘सिकंदर’ बनेगा भारत! पाताल में भी दुश्मन की पनडुब्बी बर्बाद कर देगा DRDO का ‘महाकाल’

भूवैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट घाटी वह स्थान है जहां एक अलग महाद्वीप के बनने की संभावना सबसे ज़्यादा है। हालांकि, यह कार्य कुछ वर्षों में नहीं होता, बल्कि एक नए महाद्वीप के बनने में लाखों वर्ष लगते हैं। अभी जो दरारें दिखाई दे रही हैं, वे इस बदलाव की एक शुरुआती झलक मात्र हैं।

Earth cracks in largest ocean scientists stunned global alarm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • Latest News
  • South America
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.