ट्रक की चेकिंग के दौरान पुलिस वालों का हुआ इस छोटे से असामान्य हमलावर से सामना, पीछा छुड़ाते-छुड़ाते छूट गए पसीने, देखें Viral Video
- Written By: आसिफ सईद
नई दिल्ली: ड्यूटी (Duty) पर मौजूद दो पुलिस अधिकारियों (Police Officials) को एक ट्रक (Truck) की चेकिंग (Checking) करना भारी पड़ गया। दरअसल अमेरिका (America) के लिविंगस्टन पैरिश शेरिफ कार्यालय के ऑफिसरों का एक छोटे से ऐसे असामान्य हमलावर से सामना हुआ जिसने उनका पीछा कड़ी मशक्कत के बाद छोड़ा। ये कोई इंसान नहीं बल्कि एक छोटी सी पालतू गिलहरी (Squirrel) थी जो ट्रक की तालाशी के दौरान ट्रक में ही मौजूद थी। इस घटना का वीडियो (Video) भी सामने आया है जो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि, यह वीडियो 1 मार्च का है। अफसरों पर “हमला” तब हुआ जब ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने कानूनों के संदिग्ध उल्लंघन के लिए एक अज्ञात ट्रक को रोक लिया था। जैसे ही वे ट्रक को चेक करने के लिए उसमें दाखिल होने लगे तभी एक पालतू गिलहरी ने दो पुलिस अफसरों में से एक पर अटैक कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रक की तलाशी लेने के लिए जैसे ही एक अधिकारी ने आगे बढ़कर ट्रक का दरवाज़ा खोला गिलहरी उसपर कूद गई और उसके कंधों और पीठ पर पंजे मारने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, गिलहरी के अधिकारी पर कूदते ही अधिकारी छटपटाने लगता है जबकि उसका सहयोगी गिलहरी को दूर भगाने की कोशिश करता है और कुछ देर बाद बड़ी मुश्किल से गिलहरी अधिकारी का पीछा छोड़ती है।
