ईरान के हमले के फिर दहला दुबई, ड्रोन अटैक के बाद एयरपोर्ट पूरी तरह बंद, सामने आया डराने वाला VIDEO
Iran Attack Dubai: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में ड्रोन गिरने से जोरदार धमाका हुआ। फ्यूल टैंक में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। सुरक्षा के चलते दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकी गईं।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dubai Airport Closed After Iranian Drone Attack: ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इस संघर्ष का असर अब पड़ोसी देशों पर भी दिखाई देने लगा है। खबरों के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से दुबई पर कई बार हमले किए जा चुके हैं, जिससे वहां सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह भी दुबई में एक बार फिर जोरदार धमाके सुनाई दिया।
बताया जा रहा है कि एक ड्रोन गिरने के बाद यह विस्फोट हुआ, जिसके कारण पास में मौजूद एक फ्यूल टैंक में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
दुबई एयरपोर्ट पूरी तरह बंद
दुबई मीडिया ऑफिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह धमाका हुआ था। मौके पर पहुंची दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran Peace Talks: क्या स्विट्जरलैंड में खत्म होगी दुश्मनी? विटकॉफ और अराघची की बैठक पर टिकी दुनिया की नजरें
Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
दिमाग से काम लो… ट्रंप की नसीहत के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह में सीजफायर; क्या रूक जाएगी जंग?
लंदन में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 50 घायल, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो
🇦🇪🇮🇷 Dubai airport reportedly hit in Iranian drone strike. pic.twitter.com/jzkmNfvfHr — Adi Baz (@AdiBazi16) March 16, 2026
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है। अथॉरिटी ने यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
लोगों से एयरपोर्ट न आने की अपील
एयरपोर्ट प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल कोई भी एयरपोर्ट के आसपास न आए। साथ ही यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी सभी ताजा जानकारी ऑनलाइन ही चेक करते रहें और अनावश्यक रूप से एयरपोर्ट के आसपास जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: बीबी मर गया…अपनी मौत की अफवाहों का मजाक उड़ाते नजर आए नेतन्याहू, VIDEO किया रिलीज, दिया खास मैसेज
पहले भी हुआ था हमला
पिछले एक हफ्ते में यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले पांच दिन पहले दुबई एयरपोर्ट पर ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया था, जिसमें एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए थे। बीते दो हफ्तों से जारी संघर्ष के चलते मिडिल ईस्ट के कई देशों में तनाव का माहौल बना हुआ है। ईरान इससे पहले भी दुबई एयरपोर्ट के आसपास हमले कर चुका है और शहर के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया था।
