ईरान का खतरनाक बदला…दुबई में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, धमाके के बाद लगी भीषण आग- VIDEO
US-Iran War: ईरान की IRGC अमेरिकी दूतावासों पर ड्रोन हमले कर रही है। दुबई, रियाद और कुवैत में आग लगी, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ड्रोन हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Drone Attack US Consulate Dubai: ईरान की स्पेशल फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका और उसके मध्यपूर्व में स्थित ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। यह श्रृंखला ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मौत के बाद की गई कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है। हाल के दिनों में अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज हो गए हैं।
मंगलवार, 3 मार्च की देर रात दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (यूएस कॉन्सुलेट) के पास ड्रोन हमले के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और आग की लपटें देखी। पुलिस ने आसपास की सड़कें बंद कर दी और लोग मौके से हटाए गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने पुष्टि की कि आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में कॉन्सुलेट के बाहर मोबाइल फायर एक्सटिंग्विशर गाड़ी खड़ी दिखाई दी।
#BREAKING: Exact moment when an Iranian drone hit a parking next to US Consulate in Dubai, UAE. pic.twitter.com/L5YIJgswXL — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव, शांति के लिए अब खुद ईरानी नेताओं से मिलने को तैयार, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
ट्रंप का बड़ा खुलासा: इजरायल ने मुझे ईरान के खिलाफ नहीं उकसाया, परमाणु हथियारों पर दी सीधी चेतावनी
ट्रंप का ‘LOCKED IN MODE’ एक्टिव: अब सिर्फ जीत होगी, कोई बहाना नहीं… व्हाइट हाउस के पोस्ट से मची खलबली
ट्रंप के टीम भेजने के ऐलान के बाद ईरान की ‘ना’, शांति वार्ता से पीछे हटा तेहरान; US को दी ‘करारे जवाब’ की धमकी
मार्को रुबियो ने किया स्वीकार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ड्रोन गलती से एक बिल्डिंग के पास पार्किंग में गिरा और आग लग गई, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में अमेरिकी कॉन्सुलेट की इमारत के पीछे से उठते काले धुएं के बादल देखे गए।
कुवैत और रियाद पर हमले
इससे पहले सोमवार और मंगलवार को कुवैत और रियाद में अमेरिकी दूतावासों पर भी हमले हुए। रियाद में मंगलवार तड़के दो ड्रोन हमलों के कारण दूतावास में छोटी आग लगी, जिससे इमारत को मामूली नुकसान हुआ। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। कुवैत में सोमवार को अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें आईं, जिसके बाद दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी की और लोगों को पास न आने को कहा।
Dubai authorities have confirmed that a fire resulting from a drone-related incident near the US Consulate has been successfully contained. Emergency teams responded immediately. No injuries have been reported. — Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 3, 2026
मध्यपूर्व में अमेरिका के इन कूटनीतिक मिशनों को निशाना बनाने की घटनाओ के चलते क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी है। दुबई प्रशासन ने सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है और आग पर नियंत्रण के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है, क्योंकि ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों पर अपने प्रतिशोध के इरादे दिखा रहा है।
यह भी पढ़ें: खुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
ईरानी ड्रोन अमेरिका के लिए मुसीबत
यह श्रृंखला दिखाती है कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले अमेरिकी और उनके सहयोगी देशों के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं, जबकि सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कुल मिलाकर, दुबई, कुवैत और रियाद में अमेरिकी दूतावासों पर हमलों की यह श्रृंखला क्षेत्रीय सुरक्षा और कूटनीतिक स्थिरता के लिए गंभीर चेतावनी है।
Frequently Asked Questions
-
Que: दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर क्या हुआ?
Ans: 3 मार्च को दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे आग लगी। दुबई प्रशासन ने आग पर नियंत्रण पाया, सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
-
Que: रियाद और कुवैत में अमेरिकी दूतावासों पर कैसे हमले हुए?
Ans: रियाद में दो ड्रोन हमले हुए जिससे मामूली आग लगी, कुवैत में भी ड्रोन और मिसाइल हमले की खबरें आईं। दोनों स्थानों पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।
-
Que: ईरान के इन हमलों का उद्देश्य क्या है?
Ans: ईरान की IRGC अमेरिका और उसके मध्यपूर्वी ठिकानों को निशाना बनाकर प्रतिशोध कर रही है। यह सुप्रीम नेता की मौत के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने की कार्रवाई है।
