जैसा मियां-वैसी बीवी, जो बाइडन के बेटे हंटर के बयान पर भड़की ट्रंप की पत्नी, दे डाली ये धमकी
Donald Trump: मेलानिया ट्रंप ने हंटर बाइडन के उस बयान पर नाराज़गी जताई जिसमें उन्हें जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा गया था, और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।
- Written By: अक्षय साहू
हंटर बाइडन, मेलानिया ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Melania Trump Hunter Bide Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी देश के राष्ट्राध्याक्ष को धमकी देते रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप इस मामले में उनसे पीछे नहीं। हाल ही में मेलानिया और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली। जहां हंटर के एक पोस्ट से मेलानिया इतनी गुस्सा हो गई कि उन्होंने बाइडन परिवार को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली।
मेलानिया ट्रंप ने हंटर बाइडेन को कानूनी चेतावनी दी है और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। यह विवाद हंटर बाइडेन की ओर से दिए गए उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने मेलानिया का नाम यौन शोषण और मानव तस्करी के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा था।
हंटर को दी मानहानिक केस की धमकी
मेलानिया ट्रंप ने हंटर की इस टिप्पणी को झूठा, मानहानिक और अश्लीलता से भरा हुआ बताया। उन्होंने हंटर को माफी मांगते हुए उसे वापस लेने को कहा है। उन्होंने साफ किया है कि अगर हंटर ने यह बयान वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। मेलानिया के वकील अलेजांद्रो ब्रिटो ने 6 अगस्त को हंटर को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया कि हंटर की टिप्पणियों ने मेलानिया की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है और उन्हें आर्थिक हानि भी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
ओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
तत्काल सीजफायर चाहते हैं इजरायल-ईरान…खाड़ी में तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- फाइनल डील तक रहेगा ब्लॉकेड
गौरतलब है कि, विवाद की जड़ एक इंटरव्यू है, जो इस महीने ब्रिटिश पत्रकार एंड्रयू कैलाघन के साथ हुआ था। इस इंटरव्यू में हंटर ने दावा किया था कि मेलानिया ट्रंप की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से एपस्टीन के जरिए हुई थी। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप का वर्षों से यह कहना रहा है कि उनकी पहली मुलाकात 1998 में न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान एक पार्टी में हुई थी, जहां उनकी पहचान मॉडलिंग एजेंट पाओलो जाम्पोली ने करवाई थी।
यह भी पढ़ें: “अमेरिका ने कुत्ते पाले- वर्दी वाले,” स्वतंत्रता दिवस पर POK में लगे नारे, आसिम मुनीर की नींद हराम
हंटर ने नही दिया जवाब
हंटर बाइडेन की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके वकील एबे लोवेल, जो उन्हें अन्य आपराधिक मामलों में भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस विवाद ने राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, और अब सभी की निगाहें हंटर बाइडेन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
