Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Iran Nuclear Weapons: ट्रंप की सख्त चेतावनी! NATO न दें ईरान को परमाणु हथियार, पलक झपकते ही मचेगी तबाही

Iran Nuclear Weapons: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों को सख्त चेतावनी दी है। कंपनी कहा कि दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलनी चाहिए।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: May 02, 2026 | 01:13 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Warns NATO Not To Give Iran Nuclear Weapons: ईरान के न्यूक्लियर वेपंस के बारे में बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत सख्त अपनाया है। उन्होंने अपने सभी नाटो सहयोगियों को यह स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह ईरान को बिल्कुल हथियार न दें। अगर ईरान को यह खतरनाक हथियार मिलते हैं तो वह इनका इस्तेमाल इजराइल और यूरोप पर कर सकता है। ट्रंप का यह साफ मानना है कि ईरान पूरी दुनिया और मध्य पूर्व के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुका है।

ईरान की न्यूक्लियर वेपंस से वैश्विक खतरे के कारण अमेरिका भी अब पूरी तरह से सतर्क हो गया है। ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व के बाद ईरान का अगला निशाना खुद अमेरिका भी हो सकता है। इसलिए किसी भी हाल में इन हथियारों को विकसित करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। दुनिया को तबाही से बचने के लिए अमेरिका ईरान के खिलाफ हर जरूरी कदम पूरी सख्ती से उठाएगा।

ईरान के 159 जहाज डूबे

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ताकत पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास 159 जहाज मौजूद हैं। लेकिन वे सभी जहाज इस वक्त समुद्र की तलहटी में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। अमेरिका के सामने ईरान की सैन्य ताकत और उसके जहाज ज्यादा दिन तक बिल्कुल भी नहीं टिक सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Mojtaba Khamenei Statement: मोजतबा खामेनेई की दोटूक, अमेरिकी बेस की सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम, बताया ‘कागजी शेर’

Israel UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता

Iran Explosion: ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा… IRGC के 14 जवानों की मौत, 2 घायल

Troop withdrawal: ईरान युद्ध विवाद पर ट्रंप का NATO को बड़ा झटका! जर्मनी से बुलाएंगे 5000 सैनिक वापस

इस बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का भी बहुत मजाक उड़ाया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांस को 250% टैरिफ लगाने की बहुत बड़ी और सीधी धमकी दी थी इसी भारी दबाव के कारण फ्रांस को दवाओं की ऊंची कीमत तुरंत स्वीकार करनी पड़ीं।

ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर ईरान को यह हथियार मिल गए तो दुनिया खतरे में पड़ जाएगी। उनका प्रशासन किसी भी कीमत पर दुनिया की शांति को ऐसे भारी खतरे में बिल्कुल नहीं डालेगा। जब यह युद्ध खत्म होगा तो दुनिया पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्त होगी।

3 साल का इंतजार

राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पुराने समझौते का बिल्कुल भी सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है। अमेरिका इसे ठीक करेगा और 3 साल बाद इसी समस्या का फिर से सामना नहीं करेगा। ट्रंप प्रशासन ईरान को समय से पहले पीछे हटने का कोई भी मौका अब नहीं देगा।

यह भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei Statement: मोजतबा खामेनेई की दोटूक, अमेरिकी बेस की सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम, बताया ‘कागजी शेर’

शांति प्रस्ताव पर संशय

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव पर बहुत ज्यादा निराशा और संतोष व्यक्त किया है। बातचीत में लगातार हो रही देरी के कारण वह ईरान के भेजे गए प्रस्ताव से बिल्कुल खुश नहीं है। ट्रंप को पक्का यकीन नहीं है कि अमेरिका और ईरान के बीच कोई भी शांति समझौता हो पाएगा।

दुनिया भर में बढ़ती हुई महंगाई और खास तौर पर पेट्रोल की कीमतों पर भी ट्रंप ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अन्य चीजों की कीमतें नीचे हैं लेकिन पेट्रोल के दाम अभी बहुत ऊंचे बने हुए हैं। युद्ध खत्म होने के बाद ही आम जनता को इन ऊंची कीमतों और तनाव से बड़ी राहत मिल सकेगी।

Donald trump warns nato about iran nuclear weapons global threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 01:13 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Iran
  • NATO
  • Nuclear Bomb
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.