- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Warn Brics Nations For 100 Percent Tariff If They Replace Us Dollar
…नहीं तो लगा देंगे 100% टैरिफ, ट्रंप ने दी चेतावनी; भारत को भी लपेटा
Donald Trump Warn BRICS Nations: अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर ट्रंप ने लिखा कि हम इन देशों से ये वचन चाहते हैं कि वे ना तो एक नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे और ना ही किसी अन्य मुद्रा को अमेरिकी डॉलर की जगह समर्थन देंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला

...नहीं तो लगा देंगे 100% टैरिफ, ट्रंप ने दी चेतावनी; भारत को भी लपेटा
नई दिल्ली: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक कड़ी नसीहत दी है, जिसमें उन्होंने ब्रिक्स देशों से कहा कि वे नई करेंसी बनाने या फिर अमेरिकी डॉलर के स्थान पर किसी अन्य करेंसी को समर्थन देने से बचें, नहीं तो उनको 100% टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप अपने इस बयान के माध्यम से रूस और चीन को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर उन्होंने वही किया जो वह कह रहे हैं, तो इसका खामियाजा भारत को भी भुगतना पड़ सकता है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर ट्रंप ने लिखा कि हम इन देशों से ये वचन चाहते हैं कि वे ना तो एक नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे और ना ही किसी अन्य मुद्रा को अमेरिकी डॉलर की जगह समर्थन देंगे। अगर ऐसा होता है तो उनको ना सिर्फ 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, बल्कि अमेरिकी बाजार में अपने सामान की बिक्री को भी खत्म करना पड़ेगा।
और क्या कहा ट्रंप ने
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह एक और ‘मूर्ख’ ढूंढ सकते हैं। इसकी कोई संभावना नहीं है कि ब्रिक्स देश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अमेरिकी डॉलर की जगह ले लेगा तथा जो भी देश ऐसा करने का प्रयास करेगा उसे अमेरिका को अलविदा कह देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘THE STORM IS COMING’: क्या ईरान पर भीषण हमले की तैयारी में हैं ट्रंप? CENTCOM का प्लान लीक!
Trump Threatens Germany: ईरान जंग पर जर्मनी ने US को दिखाया आईना! ट्रंप ने दी सेना हटाने की धमकी
Iran US Tension: अमेरिका को ईरान की चेतावनी, नए हथियारों से लैस सेना बढ़ाएगी अमेरिका का तनाव
युद्ध रोकने के लिए एक हुए ट्रंप-पुतिन! फोन पर डेढ़ घंटे तक चली बातचीत, विजय दिवस पर थम जाएगी जंग
यह बयान उन अफवाहों के बीच आया है जिनमें ऐसा कहा जा रहा था कि ब्रिक्स देशों के सदस्य अमेरिकी डॉलर की जगह एक नई साझा मुद्रा या अन्य विकल्प पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप का ये बयान वैश्विक अर्थव्यवस्था और अमेरिका की मुद्रा नीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ब्रिक्स देश तलाश रहे अन्य विकल्प
बता दें कि ब्रिक्स देशों ने अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार में डॉलर की जगह अन्य विकल्पों पर विचार करने की संभावना जताई थी। हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है, जिसमें वैश्विक मुद्रा प्रणाली तथा अमेरिका के असर पर सवाल उठ रहे हैं।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Donald trump warn brics nations for 100 percent tariff if they replace us dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMMakeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Apr 30, 2026 | 11:16 PMGT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
Apr 30, 2026 | 11:07 PMदेवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
Apr 30, 2026 | 10:59 PMGautam Buddha: लोग अपनी वैल्यू कैसे पहचानें? गौतम बुद्ध की इस कथा को ध्यान से पढ़ें, जाग जाएंगे आप!
Apr 30, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














