Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Third World War: दुनिया पर मंडरा रहा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ट्रंप बोले सिर्फ मैं कर सकता हूं कंट्रोल

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध, गाजा का संघर्ष और हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए आतंकी हमले, जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई होती अगर वह राष्ट्रपति होते। आगामी अमेरिकी चुनाव के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध के खतरा मंडराने की बात कही।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 06, 2024 | 08:12 AM

...नहीं तो लगा देंगे 100% टैरिफ, ट्रंप ने दी चेतावनी; भारत को भी लपेटा

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: आगामी अमेरिकी चुनाव के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध के खतरा मंडराने की बात कही। उन्होंने बुधवार काे कहा कि इस तीसरे विश्व युद्ध के खतरे को सिर्फ मैं ही रोक सकता हूं। ट्रंप ने परमाणु प्रसार से मंडराते खतरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे वैश्विक विस्फोट का जोखिम है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा सामने हैं। इसे केवल वह ही इसे रोक सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध, गाजा का संघर्ष और हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए आतंकी हमले, जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई होती अगर वह राष्ट्रपति होते।

ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने सिंगापुर के व्यापारियों को दिया काशी आने का न्योता, कारोबारियों से की ये बड़ी अपील

सम्बंधित ख़बरें

खामेनेई की ताबूत में आखिरी कील! निर्वासित प्रिंस ने प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा खास मैसेज, बताया कब आएंगे ईरान

ईरान में बढ़ते संकट पर जापानी PM ताकाइची की अपील, कहा- मामले को शांति से करें हल

‘हमला किया तो…’, ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- इजरायल के साथ US सेना बनेगी निशाना

ईरान में कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप! नेतन्याहू के साथ मिलकर कर बना रहे प्लान, संकट में खामेनेई सरकार

ट्रंप ने ये बात पेंसिलवेनिया के हैरिसबर्ग में आयोजित एक टाउन हाल बैठक के दौरान कही। अमेरिका के परमाणु हथियार की बेहतरी से डोनाल्ड ट्रंप नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि हम तृतीय विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी वजह विशेषरूप से परमाणु हथियारों समेत अन्य हथियारों की ताकत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का खुद को सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाएंगे, तो तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा। अमेरिका को ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो उसे युद्ध की ओर ना ले जाए। हालांकि, इस वक्त जनता के सामने जो जोकर हैं, वो इसे तीसरे विश्व युद्ध में झोंक देंगे। यह ऐसी लड़ाई होगी, जैसी आज तक नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान की लड़कियों को प्रेरित कर रही यह हिंदू पुलिस अधिकारी, अभिनेत्री निमरा खान भी है मुरीद

अपने इस दावे के समर्थन में उन्होंने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओब्रान के कथन को दोहराया, हर कोई ट्रंप से डरा हुआ है। आप उन्हें वापस लाएं और आपको कोई परेशानी नहीं होगी। सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। कई बार आपको दमदार व्यक्ति की जरूरत होती है और वह दमदार हैं।’

Donald trump says only i can stop third world war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 08:12 AM

Topics:  

  • Donald Trump

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.