Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं

US-Iran Conflict Latest Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ करते हुए कहा कि वे ईरान पर अमेरिकी मर्जी से चलेंगे, साथ ही उन्होंने खाड़ी देशों के कहने पर हमला टालने का खुलासा किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 21, 2026 | 08:25 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump on Benjamin Netanyahu: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बहुत अच्छे इंसान है, वो ईरान को लेकर वही करेंगे जो मैं चाहूंगा। नेतन्याहू को लेकर ट्रंप के इस बयान पर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने यह बुधवार को तब दिया जब पत्रकारों ने बातचीत के दौरान उनसे ईरान के साथ चल रहे तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा। ट्रंप के इस बयान से साफ होता है कि वो मिडिल ईस्ट के मामले में खुद को सबसे ऊपर मानते हैं।

ट्रंप ने नेतन्याहू की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा नेता और  ‘ग्रेट गाय’ यानी शानदार इंसान बताया। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया को एक बार फिर याद दिलाया कि नेतन्याहू एक युद्धकालीन प्रधानमंत्री रहे हैं। ट्रंप ने इजरायल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेतन्याहू का खुलकर बचाव भी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, इजरायल में नेतन्याहू के साथ वैसा बर्ताव नहीं किया जा रहा जिसके वो हकदार हैं। यही वजह है कि वो कई बार नेतन्याहू के लिए माफी अपील भी कर चुके हैं।

भविष्य में इजरायल के लडूंगा चुनाव: ट्रंप

पत्रकारों से बातचीक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप माहौल को हल्का करने के लिए मजाक में कहा कि, हो सकता है कि वो भविष्य में इजरायल की राजनीति में उतर सकते हैं और प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़ सकते हैं। डोनाल्ज ट्रंप ने दावा कि, इजरायल में हाल ही में हुए सर्वे में उन्हें 99 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान के साथ तनाव लगातार बना हुआ है और वो इस मामले में कोई भी जल्दी बाजी नहीं कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

US Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया

India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली? 

ऑन-कैमरा अश्लील कमेंट्स फिर ब्रेकअप, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के ‘अनमैरिड’ रहने के पीछे की पूरी कहानी!

Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव

खाड़ी देशों की अपील पर टला ईरान पर हमला

इस दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में ईरान पर फिर से  हमले की तैयारी कर ली थी। हमले होने में कुछ ही समय बाकी था, लेकिन तभी मिडिल ईस्ट में मौजूद मित्र देशों ने उनसे हमला न करने अपील की और ईरान को बातचीत और कूटनीति का एख आखिरी मौका देने की मांग की। इसके बाद उन्होंने मित्र देशों की बात मानने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- US Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया

उन्होंने कहा कि, वो ईरान के खिलाफ विवाद को जल्दी से खत्म करने के पक्षधर हैं, लेकिन वो किसी हड़बड़ी में नहीं है। ट्रंप ने वियतनाम और अफगानिस्तान युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अमेरिका सालों तक फंसा रहा, जबकि उन्हें आए अभी सिर्फ तीन महीने हुए हैं। इस दौरान भी अधिकतर समय सीजफायर ही रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस मामले में कम से कम लोगों की जान जाए।

Donald trump says netanyahu will do what i want on iran conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Donald Trump
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.