-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Jokes About Xi Jinping Team Never Seen So Scared Us
‘मैंने कभी…’, जिनपिंग की ताकत पर कब्जा करना चाहते हैं ट्रंप, मंत्रियों की बैठक में किया खुलासा
- Written By: अक्षय साहू
China US Trade: बुसान में हुई ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार दिखा। ट्रंप ने जिनपिंग की सख्ती की तारीफ की और कहा कि चीन-अमेरिका व्यापार तनाव तेजी से कम हुआ।

शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump-Jinping Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत देखने को मिले हैं। इस बीच, ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ हुई एक बैठक में जिनपिंग से मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
ट्रंप ने बताया कि मीटिंग के दौरान जिनपिंग के साथ मौजूद सभी अधिकारी काफी डरे हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मैं भी अपनी टीम में ऐसे लोग चाहता हूं। ट्रंप ने कहा, दो महीने पहले ऐसा लग रहा था कि पूरी दुनिया रेयर अर्थ को लेकर परेशान है, लेकिन अब यह कोई मुद्दा नहीं रहा। यह मामला बहुत जल्दी सुलझ गया और यह टैरिफ लगाए बिना संभव नहीं था।
जिनपिंग सख्त और चालाक नेता: ट्रंप
ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग बेहद सख्त और चालाक नेता हैं। मीटिंग में चीन की ओर से शामिल अधिकारी बेहद सतर्क और गंभीर थे। मैंने इतने डरे हुए लोग पहले कभी नहीं देखे। मुझे भी अपनी टीम में ऐसे अनुशासित लोग चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
US Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई
देखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी
मिडिल ईस्ट में महाविनाश! ईरान ने मार गिराया 3.4 करोड़ डॉलर का अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
मुलाकात के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार देखने को मिला है। चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर से टैरिफ हटाया और सोयाबीन की खरीद फिर से शुरू की है, जबकि अमेरिका ने भी कुछ शुल्कों में कमी करने का निर्णय लिया है।
इसी बीच ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने मियामी में आयोजित ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ में कहा, मैं दक्षिण अफ्रीका में जी-20 बैठक में नहीं जा रहा हूं। वास्तव में, दक्षिण अफ्रीका को जी-20 का हिस्सा नहीं होना चाहिए, क्योंकि वहां जो हुआ है वह बहुत बुरा है। मैंने पहले ही बता दिया है कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व वहां नहीं करूंगा।
यह भी पढ़ें: प्याज ने बढ़ाई ढाका की परेशानी, भारत के फैसले से बांग्लादेश में हाहाकार, आखिर क्यों भड़की कीमतें?
टैरिफ को लेकर तनाव
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक प्रभुत्व की लड़ाई से जुड़ा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाए हैं, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। यह विवाद तकनीकी नियंत्रण, बाजार पहुँच और राजनीतिक प्रभाव का भी प्रतीक है। हालांकि ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बाद इसमें थोड़ी कमी दर्ज की गई है।
Donald trump jokes about xi jinping team never seen so scared us
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rohit Sharma:कैसे बने विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज? देखें 10 तस्वीरों में पूरा सफर
Jul 18, 2026 | 08:39 AMसोनम वांगचुक को उठाने से ठीक पहले कहां चले गए अभिजीत दीपके? जंतर-मंतर से अचानक गायब होने पर मचा हड़कंप!
Jul 18, 2026 | 08:38 AMNCP में आंतरिक कलह: प्रफुल पटेल-तटकरे की सीएम से मुलाकात पर भड़के पार्थ; सुनेत्रा पवार की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 18, 2026 | 08:33 AMUS Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई
Jul 18, 2026 | 08:28 AMBREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी
Jul 18, 2026 | 08:22 AMनवभारत संपादकीय: कर्जमाफी और बिजली बिल माफी के बाद भी क्यों नहीं थम रहा किसानों का संकट?
Jul 18, 2026 | 08:21 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट: 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, जापान से मिलेगी E20 ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM













