मेरे कहने पर ईरान ने 8 महिलाओं की फांसी रोकी…राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया इनकार
US-Iran War: ईरानी महिलाओं की फांसी रुकवाने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर विवाद छिड़ गया है। तेहरान ने ट्रंप के दावों को 'झूठा' और 'मनगढ़ंत' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप ने ईरानी महिलाओं के रिहा किए जाने का दावा किया (डिजाइन फोटो सौ- सोशल मीडिया)
Trump Iran Dispute Over 8 women Execution Claims: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जो आठ ईरानी महिला प्रदर्शनकारियों की कथित फांसी को लेकर जुड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उनके कहने पर ईरान ने आठ महिलाओं की फांसी पर रोक लगा दी है। हालांकि तेहरान ने इस दावे के सामने आते ही सिरे से खारिज कर दिया और भ्रामक करार दिया। जिससे स्थिति और उलझ गई है।
ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के बाद ईरान ने इन आठ महिलाओं की फांसी रोक दी है। उन्होंने इसे “बहुत अच्छी खबर” बताते हुए कहा कि चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा, जबकि बाकी चार को केवल एक महीने की जेल की सजा दी जाएगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने उनके अनुरोध का सम्मान किया है, जो दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए सकारात्मक संकेत है।
ईरान ने ट्रंप के दावों को किया खारिज
हालांकि, ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी न्यायपालिका से जुड़ी समाचार एजेंसी मिजान समाचार एजेंसी ने स्पष्ट कहा कि इन महिलाओं को फांसी देने की कोई योजना ही नहीं थी। एजेंसी के मुताबिक, कुछ महिलाओं को पहले ही रिहा किया जा चुका है, जबकि बाकी पर ऐसे आरोप हैं जिनमें जेल की सजा हो सकती है, लेकिन मौत की सजा का कोई सवाल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
इस्लामाबाद बना ‘पिंजरा’: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए Pakistan में सख्त लॉकडाउन, जनता बेहाल
डेनमार्क में बड़ा रेल हादसा: कोपेनहेगन के पास आपस में टकराईं दो ट्रेनें, यात्रियों में मची चीख-पुकार
US व्यापार प्रतिनिधि ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’, कृषि उत्पादों के लिए बाजार पहुंच की मांग
मीजान ने ट्रंप के दावों को “झूठा” और “मनगढ़ंत” बताते हुए कहा कि वे अफवाहों के आधार पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप ईरान विरोधी समूहों द्वारा फैलाई गई गलत जानकारी का शिकार हुए हैं।
ट्रंप ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
यह मामला तब सामने आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान आठ महिलाओं को फांसी देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व से अपील करते हुए महिलाओं को नुकसान न पहुंचाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद बना ‘पिंजरा’: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए Pakistan में सख्त लॉकडाउन, जनता बेहाल
इस विवाद के पीछे व्यापक भू-राजनीतिक तनाव भी जुड़ा हुआ है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बावजूद तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर स्थिति अब भी संवेदनशील बनी हुई है, जिसे ईरान ने पूरी तरह खोलने से इनकार किया है। फिलहाल, इस मुद्दे पर न तो व्हाइट हाउस और न ही ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में यह विवाद अभी भी दावों और खंडनों के बीच उलझा हुआ है।
