ट्रंप को सोने नहीं दे रहा ईरान! आधी रात को सोशल मीडिया पर जताया डर, बोले-यूरेनियम निकालना लंबी प्रक्रिया
Trump on US-Iran War: इस्लामाबाद शांति वार्ता पर सस्पेंस के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 'न्यूक्लियर डस्ट' पर जताई चिंता। ट्रंप का दावा ईरानी ठिकानों के नीचे छिपा है 400 किलो संवर्धित यूरेनियम।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Iran Enriched Uranium Concern: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता होगी या नहीं, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, वे पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर चिंता सताने लगी है।
ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों के नीचे करीब 400 किलो संवर्धित यूरेनियम (एनरिच्ड यूरेनियम) मौजूद है, जिसे लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ईरान से यूरेनियम निकालना लंबी प्रक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि पिछले साल हुए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के बाद इन ठिकानों से जुड़े क्षेत्र भारी नुकसान में हैं और वहां से यूरेनियम निकालना बेहद कठिन और लंबी प्रक्रिया होगी। उन्होंने इसे “न्यूक्लियर डस्ट” बताया और कहा कि यह सामग्री बेहद संवेदनशील और खतरनाक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत और South Korea ने ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर किया अहम समझौता
प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
अजब पाकिस्तान का गजब कारनामा…इंटरनेशनल क्रिमिनल को बना दिया सरकारी टीम का हिस्सा, VIDEO देख मचा हड़कंप
शादी समारोह में जहरीला हुआ खाना, एक साथ 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गुजरात के दाहोद में मचा हड़कंप
अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि ईरान इस यूरेनियम को परमाणु हथियार बनाने के लिए शुद्ध कर रहा है, जबकि ईरान हमेशा से यह दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
शांति वार्ता को लेकर असमंजस की स्थिति
मिडिल ईस्ट में तनाव और संभावित सीजफायर को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। सवाल यह भी बना हुआ है कि क्या अमेरिका और ईरान किसी नई डील तक पहुंच पाएंगे या फिर हालात फिर से युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं।
फिलहाल न तो किसी दूसरे दौर की वार्ता की पुष्टि हुई है और न ही किसी नई डील को लेकर स्पष्ट घोषणा हुई है। ऐसे में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे कूटनीति का रास्ता अपनाया जाएगा या टकराव फिर से बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
ईरान के इनकार से गहराया संकट
इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता के लिएअमेरिका पहले ही हामी भर चुका है। मंगलवार को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा। हालांकि ईरान ने इस वार्ता में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी वो अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत का हिस्सा नहीं बनेगा।
