- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Iran Conflict Cuba Strategy Updates
ईरानी मंत्री की ललकार: ये हमारे लिए ‘अस्तित्व की जंग’, अमेरिका के साथ रूस भी दे रहा ऐसी धमकी
US-Iran War: ईरान-अमेरिका संघर्ष के सातवें दिन तनाव चरम पर है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व में दखल की मंशा जताई, तो ईरानी मंत्री ने इसे अस्तित्व की जंग करार देते हुए पलटवार किया है।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा (सोर्स- सोशल मीडिया)
US-Iran Conflict: खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। बीते एक हफ्ते में ईरान ने भारी तबाही झेली है, लेकिन तनाव कम होने के बजाय और गहराता जा रहा है। हालात इतने नाजुक हैं कि अजरबैजान पर ईरानी ड्रोन हमलों के आरोपों और होर्मुज स्ट्रेट में ठप पड़ी आवाजाही ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है।
ट्रंप की ललकार और ईरान का पलटवार
गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि खामेनेई के बाद ईरान का अगला नेता चुनने में उनकी सीधी भूमिका होगी। इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है। उधर, रायसीना डायलॉग के दौरान ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने ट्रंप पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकता, वह ईरान का भविष्य तय करने की कोशिश कर रहा है।” खतीबजादा ने स्पष्ट किया कि ईरान अमेरिका की ‘फुटबॉल’ मानसिकता के बजाय ‘शतरंज’ की तरह कूटनीति खेल रहा है और यह युद्ध उनके लिए ‘अस्तित्व की जंग’ है।
क्यूबा की ओर मुड़ सकती है अमेरिकी विदेश नीति
इस युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि उनकी अगली प्राथमिकताएं बदल सकती हैं। उन्होंने साफ किया कि ईरान के बाद अमेरिका का रुख क्यूबा की ओर मुड़ सकता है। जानकारों का मानना है कि यह अमेरिकी विदेश नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। हालांकि, अभी ट्रंप का पूरा ध्यान इस संघर्ष को अपने पक्ष में खत्म करने पर है। गैस कीमतों में 7% की बढ़ोतरी और अमेरिकी पेट्रोलियम रिजर्व के सवाल पर ट्रंप ने बेपरवाही दिखाते हुए कहा कि उन्हें गैसोलीन की कीमतों से अधिक युद्ध का परिणाम महत्वपूर्ण लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, सीएम सिद्धारमैया ने लगाया बैन
‘नहीं करेंगे सीजफायर…’, अमेरिका के जमीनी कार्रवाई के फैसले पर भड़के ईरानी विदेश मंत्री, ट्रंप को दे दी धमकी
मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी ट्रंप की मुसीबत! ईरान पर हमले से नाराज हैं खाड़ी देश, बोले- हमने पहले ही दी थी चेतावनी
क्या है एसएससी भर्ती का नया नियम फिक्स-फ्लोट? लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा असर, यहां समझें सबकुछ
युद्ध की क्रूरता का शिकार मासूम
इस सैन्य संघर्ष में सबसे बड़ी कीमत आम जनता और बच्चों को चुकानी पड़ रही है। यूनिसेफ की ताजा रिपोर्ट दिल दहलाने वाली है। 28 फरवरी को मिनाब के एक गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल पर हुए हमले सहित अब तक करीब 180 बच्चों की मौत हो चुकी है। एजेंसी ने बताया कि कम से कम 20 स्कूल और 10 अस्पताल युद्ध में क्षतिग्रस्त हुए हैं। यूनिसेफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि युद्ध के दौरान भी स्कूलों और अस्पतालों को ‘सेफ जोन’ माना जाए, क्योंकि मासूमों की मौत युद्ध की सबसे क्रूर सच्चाई है।
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच अल-अक्सा मस्जिद में नमाज पर रोक, इजराइल ने सुरक्षा कारणों से उठाया बड़ा कदम
रूस की चेतावनी और वैश्विक चिंता
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे इस युद्ध का असर अब यूरोप तक पहुंच गया है। रूस ने चेतावनी दी है कि यदि यह संघर्ष जल्द समाप्त नहीं हुआ, तो यूरोप को गैस सप्लाई रोक दी जाएगी। ऐसे में पूरी दुनिया इस वक्त एक बड़े वैश्विक संकट के मुहाने पर खड़ी है, जहां कूटनीति की जगह अब केवल सैन्य धमकियां ले रही हैं। भारत भी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और विदेश सचिव ने ईरानी राजदूत से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया है।
Donald trump iran conflict cuba strategy updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, सीएम सिद्धारमैया ने लगाया बैन
Mar 06, 2026 | 01:15 PMनई दुल्हन के पैरों में खूब जचेंगी चांदी की ये यूनिक पायल डिजाइन्स, देखते ही आ जाएगा दिल
Mar 06, 2026 | 01:14 PMनशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स, जेल में बिताई रात, मई में होगी कोर्ट सुनवाई
Mar 06, 2026 | 01:14 PMडोंबिवली में दो बड़ी धोखाधड़ी के मामले दर्ज, दुकान सौदे और मेडिकल साझेदारी में लाखों की ठगी
Mar 06, 2026 | 01:08 PMपाकिस्तान से रची बड़ी साजिश, 31 X अकाउंट हैक कर फैलाए गए ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के फर्जी AI वीडियो
Mar 06, 2026 | 01:04 PM2023 दावोस दौरे में शिंदे की जान को था खतरा? रोहित पवार ने विमानन कंपनी पर लगाया साजिश का आरोप
Mar 06, 2026 | 01:00 PM‘नहीं करेंगे सीजफायर…’, अमेरिका के जमीनी कार्रवाई के फैसले पर भड़के ईरानी विदेश मंत्री, ट्रंप को दे दी धमकी
Mar 06, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM












