- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Dombivli Fraud Cases Shop Deal Medical Partnership Scam
डोंबिवली में दो बड़ी धोखाधड़ी के मामले दर्ज, दुकान सौदे और मेडिकल साझेदारी में लाखों की ठगी
- Written By: अपूर्वा नायक
Dombivli में आर्थिक धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए। दुकान सौदे में 6 लाख और मेडिकल साझेदारी के नाम पर 63 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच शुरू है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dombivli Fraud Cases: शहर में आर्थिक धोखाधड़ी के दो मामलों ने लोगों का ध्यान खींचा है। एक मामले में दुकान बेचने का करार कर पैसे लेने के बाद भी कब्जा नहीं देने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में मेडिकल व्यवसाय में साझेदारी का लालच देकर लाखों रुपये ठगने की शिकायत की गई है।
इन दोनों मामलों में मानपाड़ा और डोंबिवली पुलिस थानों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डोंबिवली पश्चिम निवासी होटल व कैंटीन व्यवसायी प्रशांत जनार्दन पाटिल) ने शिकायत दर्ज कराई है कि विशाल गणपत भोईर ने डोंबिवली पूर्व के मानगांव स्थित इम्पेरियल आर्केड बिल्डिंग के पहले महले पर स्थित दुकान नंबर 103 बेचने का करार किया था। आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2023 में नोटरी विक्री करार कर शिकायतकर्ता से 6 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आज तक दुकान का कब्जा नहीं दिया।
ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल तनाव का असर मुंबई APMC पर, सूखे मेवों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत
सम्बंधित ख़बरें
पुणे ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी तेज, 262 करोड़ रुपये से 151 किमी सड़कों का होगा उन्नयन
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
कैमरा जूम किया तो पेड़ पर लटका दिखा लड़के का शव, विरार की पहाड़ी पर वीडियो बना रहे शख्स के उड़े होश
खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
आरोपी ने बीच में ही समझौता किया रद्द
- इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं डोंबिवली पुलिस थाने में दर्ज दूसरे मामले में आशीष हसमुख मारू, निवासी मुलुंड पश्चिम, ने अनिल मिरगल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
- शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने डोंबिवली पूर्व स्थित नोबल हेल्थ केयर अस्पताल के मुनाफे का लालच देकर उन्हें साझेदारी के लिए तैयार किया। आरोप है कि मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब और अन्य सेवाओं के नाम पर शिकायतकर्ता से 63.20 लाख रुपये डिपॉजिट के रूप में निवेश करवाया गया।
- बाद में आरोपी ने साझेदारी बीच में ही छोड़ दी और कथित तौर पर दबाव बनाकर 1 करोड़ रुपये के 6 चेक ले लिए। इनमें से एक चेक बैंक डाल कर 10 लाख रुपये निकालने का आरोप है, जबकि बाकी चेक पर शिकायतकर्ता ने स्टॉप पेमेंट करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच संबंधित पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
Dombivli fraud cases shop deal medical partnership scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विधायक प्रशांत बंब की सख्त चेतावनी; ऐप से होगी मुख्यालय न छोड़ने वाले शिक्षकों और अधिकारियों पर निगरानी
Jun 09, 2026 | 05:36 PMरिन्यूएबल एनर्जी में UP की सबसे लंबी छलांग, 850 एकड़ जमीन पर लगेगा सोलर पावर प्लांट, जानें क्या होगा फायदा?
Jun 09, 2026 | 05:30 PMबिजली विभाग की लापरवाही! गोंदिया में सड़कों पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार, बड़े हादसे का खतरा बढ़ा
Jun 09, 2026 | 05:30 PMजयपुर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जलने के बाद सड़क पर तड़पते दिखे लोग, कई घायल
Jun 09, 2026 | 05:26 PMछत्रपति संभाजीनगर में गोवंश संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई; अपराध शाखा ने बीफ व्यापारी को लिया हिरासत में
Jun 09, 2026 | 05:22 PMकमरतोड़ महंगाई और अपराध में नागपुर के नंबर 2 होने पर फूटा गुस्सा; विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का उग्र प्रदर्शन
Jun 09, 2026 | 05:21 PMएकनाथ शिंदे को नहीं मिला निमंत्रण, भड़की शिवसेना, सीएम के सामने कैबिनेट मीटिंग में शिवसैनिकों ने काटा बवाल
Jun 09, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














