-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Fears Putin Seeks To Harm Russia And Worries About A Deal With Trkiye
ट्रंप को पुतिन से डर, अमेरिका रूस को पहुंचाना चाह रहा बड़ा नुकसान, तुर्की से डील के लिए परेशान
- Written By: रंजन कुमार
Turkey S-400: तुर्की रूस से खरीदे गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम छोड़ने को तैयार है। इसके बदले वह दोबारा अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर प्रोग्राम में शामिल होना चाहता है। फिलहाल डील डन नहीं हुई है।

तुर्की फाइटर जेट। इमेज-सोशल मीडिया
Turkey S-400: तुर्की को लेकर बड़ी खबर आई है। वह रूस से खरीदे गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम छोड़ने को तैयार है। इसके एवज में वह दोबारा अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर प्रोग्राम में शामिल होना चाह रहा। 2019 में S-400 खरीदने के बाद अमेरिका ने तुर्की को इस प्रोजेक्ट से बाहर किया था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम सच होता है तो यह तुर्की की विदेश नीति में व्यापक बदलाव माना जाएगा।
अमेरिका तुर्की को यह सिस्टम फिर रूस भेजने नहीं देगा। ऐसा करना प्रतिबंधों का उल्लंघन माना जाएगा। रूस इसे अपनी जीत के तौर पर पेश कर सकता है। ऐसे में माना जा रहा कि अमेरिका इन S-400 सिस्टम को अपने कब्जे में लेकर उनकी तकनीक, रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की बारीकी से जांच करेगा। दूसरी संभावना है कि तुर्की को मजबूर किया जाए कि वह सिस्टम को किसी ऐसे तीसरे देश को दे, जो न अमेरिका की रणनीतिक चिंताओं को बढ़ाए और न रूस को फायदा पहुंचाए।
भारत के लिए तुर्की वाला विकल्प सही नहीं
चर्चा यह भी है कि क्या भारत तुर्की के S-400 का संभावित ठिकाना बन सकता है? भारत पहले से रूस से S-400 की 3 रेजिमेंट खरीद चुका है। उन्हें तैनात भी कर चुका है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि तुर्की वाला विकल्प भारत के लिए ठीक नहीं है। वजह है कि भारत को रूस से वही सिस्टम मिला है, जो रूसी सेना खुद इस्तेमाल करती है। वहीं, तुर्की को इसका डाउनग्रेडेड वर्जन मिला था। भारत कमजोर सिस्टम को क्यों लेगा? वह भी तब जब उसके पास पहले से बेहतरीन तकनीक मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
यह भी पढ़ें: तुर्की और पाकिस्तान ने मिलाया हाथ…ISI ने नया ‘स्ट्रेटेजिक हब’, क्या गुल खिलाएगी ये साझेदारी?
रूस नहीं चाहेगा कि भारत को मिले तुर्की के S-400
भारत अपने रक्षा संबंधों को लेकर रूस और अमेरिका के बीच विवाद में फंसना नहीं चाहता है। भारत अमेरिकी दबाव में तुर्की के S-400 लेता है तो इससे रूस से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। रूस भी नहीं चाहेगा कि तुर्की के सिस्टम भारत पहुंचे, क्योंकि इससे यह साबित हो जाएगा कि उसने अलग-अलग देशों को अलग कॉन्फिगरेशन वाले सिस्टम दिए हैं। यह उसके भविष्य के हथियार सौदों को प्रभावित कर सकता है। तुर्की के S-400 अब भी अनसुलझा सवाल हैं। तुर्की F-35 प्रोग्राम में वापस लौटना चाहता है। उसके पुराने फैसलों की गूंज अब भी अमेरिकी और रूसी राजनीति में सुनाई दे रही।
Donald trump fears putin seeks to harm russia and worries about a deal with trkiye
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














