Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत को चीन मत समझो! टैरिफ की धमकी पर अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, मचा बवाल

US India trade tension: पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि चीन को बार-बार रियायत दी जा रही है, जबकि भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 06, 2025 | 10:23 AM

डोनाल्ड ट्रंप, ( सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump tariff threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को रूस से तेल खरीदने पर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि आने वाले 24 घंटों में वे भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं। हालांकि, उनके इस बयान की आलोचना खुद अमेरिका में हो रही है। रिपब्लिकन नेता, पूर्व राजदूत और साउथ कैरोलाइना की गवर्नर रह चुकीं निक्की हेली ने ट्रंप की इस धमकी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत और चीन को एक ही नजर से देखना ठीक नहीं है। उन्होंने ट्रंप को सलाह दी कि भारत के साथ रिश्तों को खराब न करें।

भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत को रूस से तेल खरीदने से रोका जा रहा है, जबकि चीन जो अमेरिका का विरोधी है और रूस व ईरान से सबसे अधिक तेल खरीदता है उसे 90 दिनों की टैरिफ छूट दे दी गई है। उन्होंने अपील की कि चीन को ऐसी रियायतें न दी जाएं और भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार के साथ रिश्ते खराब न किए जाएं।

रूस से तेल खरीद पर जताई नाराजगी

मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए भारत की रूस से तेल खरीद पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत यूक्रेन युद्ध को अनदेखा कर रहा है और रूस की युद्ध नीति को समर्थन दे रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि इसके जवाब में अमेरिका भारत पर लगने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) को “बहुत अधिक” बढ़ाने वाला है। उन्होंने लिखा, “भारत को कोई परवाह नहीं कि रूस की युद्ध मशीन यूक्रेन में कितने लोगों की जान ले रही है।”

यह भी पढे़ें:-  ‘मुझे कुछ नहीं पता…’ रूस पर भारत की दो टूक सुन बौखलाए ट्रंप, बोले- मैं इसकी जांच करूंगा

साझेदारों को धमकाने की कोशिश

सोमवार को भारत ने ट्रंप की टिप्पणी को “एकतरफा और अनुचित आरोप” बताया और साथ ही अमेरिका और यूरोपीय संघ पर भी निशाना साधा। भारत ने कहा कि जो देश अब रूस से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं, वही पहले खुद रूस के साथ व्यापक व्यापारिक संबंध रखते थे।

मंगलवार को रूस ने भी भारत का समर्थन करते हुए बयान दिया कि जो देश रूस के व्यापारिक साझेदारों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, “हम इस तरह की धमकियों को स्वीकार नहीं करते। ये देश केवल अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए दबाव बना रहे हैं।”

Donald trump faces backlash in us over tariff pressure threats against india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2025 | 10:23 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप ने दिया ‘ग्रीन सिग्नल’… नेतन्याहू को मिल गई खुली छूट, क्या लेबनान में फिर छिड़ेगा महायुद्ध?

2

भूकंप से कांपा मेक्सिको, 6.5 की तीव्रता से दहल उठी धरती; घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग

3

अमेरिका और सऊदी में फांसी का ‘खूनी’ रिकॉर्ड! ट्रंप राज में टूटा 16 साल का सन्नाटा; मचा हड़कंप

4

इमरान खान का समर्थन पड़ा भारी, PAK में 4 पत्रकारों को ‘आतंकवाद’ के तहत उम्रकैद; कुचली जा रही आजादी?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.