-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Declares Antifa Major Terrorist Organization After Charlie Kirk Murder
चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला, ‘एंटीफा’ को घोषित किया प्रमुख आतंकवादी संगठन
- Written By: अमन उपाध्याय
Antifa Terrorist Organization: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एंटीफा को एक मुख्य आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया। यह कदम उनके निकट सहयोगी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क...

ट्रंप ने 'एंटीफा' को घोषित किया प्रमुख आतंकवादी संगठन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US News Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एंटीफा को एक प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। यह निर्णय उनके करीबी सहयोगी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हाल ही में हत्या के बाद लिया गया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे अपने सभी अमेरिकी देशभक्तों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं एक बीमार, खतरनाक, कट्टरपंथी वामपंथी संगठन, एंटीफा को एक प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग एंटीफा को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं, उनकी कड़ी कानूनी जांच होनी चाहिए। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लोगों का इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद भी किया।
ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया कि उनके प्रशासन द्वारा इस संगठन को “आतंकवादी” घोषित करने के लिए कौन से मापदंड अपनाए जाएंगे और वामपंथी झुकाव वाले आंदोलनों पर कौन से कदम उठाए जाएंगे। ऐसा लगता है कि एंटीफा का कोई केंद्रीकृत ढांचा या स्पष्ट नेतृत्व नहीं है। पिछले सप्ताह, अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के लिए बार-बार इस समूह को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें रूढ़िवादी टिप्पणीकार चार्ली किर्क की हत्या भी शामिल थी।
असली समस्या वामपंथी कट्टरपंथी
फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं आपको कुछ ऐसा बताने वाला हूं जिसके कारण मुझे मुश्किल हो सकती है, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं। दक्षिणपंथी कट्टरपंथी अक्सर इसलिए कट्टरपंथी होते हैं क्योंकि वे अपराध को नजरअंदाज करना पसंद करते हैं। असली समस्या वामपंथी कट्टरपंथी हैं, जो न केवल क्रूर और भयानक हैं बल्कि राजनीतिक रूप से बेहद चतुर भी हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
यह भी पढ़ें:- ढाका की राजनीति में भूकंप! शेख हसीना और उनके परिवार का वोटिंग अधिकार खत्म, वोटर कार्ड भी ब्लॉक
मंगलवार को यूटा में अभियोजकों ने चार्ली किर्क की हत्या के मुख्य आरोपी, टायलर रॉबिन्सन, पर हत्या और छह अन्य आपराधिक आरोप लगाए। अभियोजकों ने कहा कि वे इस मामले में मौत की सजा की मांग करेंगे। जांच में सामने आया कि रॉबिन्सन की मां ने बताया कि पिछले एक साल में वह राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय हो गया था और समलैंगिक और ट्रांसजेंडर अधिकारों के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण नजर आने लगा।
अभियोजन दस्तावेज़ में यह भी कहा गया कि रॉबिन्सन ने अपने रूममेट के साथ रिश्ते में जुड़ाव शुरू किया था, जो एक जैविक पुरुष था और अब महिला बनने की प्रक्रिया में था। 31 वर्षीय चार्ली किर्क 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें गला में गोली लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Donald trump declares antifa major terrorist organization after charlie kirk murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
50 बेड का अस्पताल फिर भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, गड़चिरोली के ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग तेज
Jun 26, 2026 | 04:40 PMTea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Jun 26, 2026 | 04:38 PMMumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
Jun 26, 2026 | 04:35 PMजम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
Jun 26, 2026 | 04:32 PMदेश का पहला प्रयोग: गड़चिरोली के गोंडवाना विवि में शुरू हुआ ‘वैद्य चिकित्सालय’, 20 से 50 रुपये में परंपरागत इल
Jun 26, 2026 | 04:22 PMखरीफ बुआई शुरू: गोंदिया कृषि विभाग ने किसानों को नकली बीज से सावधान रहने की दी सलाह
Jun 26, 2026 | 04:18 PM42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
Jun 26, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














