Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान

Trump on China Visit: डोनाल्ड ट्रंप जल्द चीन दौरे पर जाने वाले हैं। ताइवान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ऊर्जा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर शी जिनपिंग के साथ ऐतिहासिक वार्ता होने की संभावना है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 12, 2026 | 10:25 AM

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही चीन दौरे पर जाने वाले है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ था। पिछले कुछ महीनों ने अमेरिका और चीन ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे मुद्दों पर एक दूसरे को आंख दिखा चुके हैं। इसी बीच ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के रिश्ते जल्द ही बेहतर हो जाएंगे।

ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जल्द होने वाली चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्ते की तारीफ की और कहा कि ताइवान को लेकर तनाव आगे नहीं बढ़ेगा।

चीन के साथ अच्छा काम कर रहा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा कि उनकी सरकार अब चीन के साथ ‘बहुत अच्छा काम’ कर रही है। उन्होंने पिछली अमेरिकी सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया। उन्होंने कहा क‍ि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है। पहले के राष्ट्रपति के समय हमसे कई साल तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

UAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब

Iran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल

बालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू

आज की ताजा खबर 12 मई LIVE: हिमंता बिस्वा सरमा का आज सुबह 11:40 बजे होगा शपथ ग्रहण

अमेरिकी राष्ट्रपति बातचीत के दौरान कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की। ट्रंप ने कहा क‍ि मेरे राष्ट्रपति शी के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वो भी मेरा सम्मान करते हैं। ट्रंप ने कहा कि शी हमारी पिछली सरकार का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की। ट्रंप ने कहा क‍ि वो (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे।

होर्मुज स्‍ट्रेट में स्थिरता चाहता है चीन

ट्रंप ने चीन से जुड़ी बातों को पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले तेल की सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने दावा किया कि चीन अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा होर्मुज से आने वाले तेल पर निर्भर करता है, इसलिए वह भी क्षेत्र में स्थिरता चाहता है।

ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज से चीन को अपने तेल का करीब 40 फीसदी मिलता है। वो भी चाहता है कि वहां सब ठीक रहे, वो तनाव नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और ईरान आने वाली शिखर वार्ता के मुख्य मुद्दे होंगे।

यह भी पढ़ें- UAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब

ताइवान के मुद्दे पर ही हो सकती है बात

पत्रकारों से बातचीत के दैरान ट्रंप ने माना कि, शी जिनपिंग से वार्ता के दौरान ताइवान का मुद्दा भी उठ सकता है।  उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है कि वह ताइवान का मुद्दा मुझसे ज्यादा उठाएंगे। लेकिन मुझे लगता है सब ठीक रहेगा। ट्रंप ने कहा कि मजबूत अमेरिकी नेतृत्व से ताइवान पर संकट नहीं आएगा। उन्होंने कहा क‍ि अगर आपके पास सही राष्ट्रपति हो, तो मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ होगा। उन्होंने कहा कि ताइवान को जापान और क्षेत्र के कई देशों से समर्थन मिलता है।

Donald trump china visit xi jinping taiwan energy security straits of hormuz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 10:25 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • World News
  • Xi Jinping

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.