अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
Donald Trump 250 Dollar Note: अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला $250 का नोट जारी करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए 150 साल पुराना कानून बदलना होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, AI फोटो
Donald Trump 250 Dollar Note In US Currency: संयुक्त राज्य अमेरिका में एक ऐसा वित्तीय बदलाव होने जा रहा है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान कई बड़े और चर्चा वाले फैसले लिए गए हैं, लेकिन अब $250 डॉलर का एक ऐसा नया नोट जारी करने की तैयारी है जिस पर ट्रंप की तस्वीर होगी। अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो यह अमेरिकी इतिहास में पिछले 150 से अधिक वर्षों में पहली बार होगा जब किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर वहां की करेंसी पर छपेगी।
ऐतिहासिक कानून को चुनौती
अमेरिकी कानून के अनुसार, मुद्रा नोटों पर केवल उन्हीं व्यक्तियों की तस्वीरें लगाई जा सकती हैं जिनका निधन हो चुका है। जीवित व्यक्तियों की तस्वीर छापने पर साल 1866 से प्रतिबंध लगा हुआ है।
उस समय ट्रेजरी विभाग के एक अधिकारी की तस्वीर पांच सेंट के नोट पर छपने के बाद यह सख्त नियम बनाया गया था। अब इस परंपरा को तोड़ने के लिए अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस को एक नया कानून पारित करना होगा, जिसे लेकर देश की राजनीति में बवाल मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
रूस में गरजे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश
बज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
ट्रंप का ‘इकोनॉमिक टॉर्चर’! न उड़ेगा विमान, न बिकेगा तेल; अमेरिका ने ईरान के चारों तरफ खींची तबाही की लकीर
जो विल्सन ने पेश किया प्रस्ताव
डोनाल्ड ट्रंप के इनॉगरेशन डे के लगभग एक महीने बाद, साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन प्रतिनिधि जो विल्सन ने ‘डोनाल्ड ट्रंप 250 डॉलर बिल एक्ट’ पेश किया है। यह विधेयक ‘ब्यूरो ऑफ प्रिंटिंग एंड एनग्रेविंग’ को निर्देश देता है कि वह राष्ट्रपति की छवि वाला $250 का कानूनी टेंडर बिल डिजाइन और प्रिंट करे।
रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इस नोट को डिजाइन करने के लिए प्रिंटिंग ऑफिस पर काफी दबाव भी बनाया है। जब ब्यूरो के डायरेक्टर ने इस योजना को अवास्तविक बताया, तो उनका अचानक तबादला कर दिया गया, जिससे विवाद और गहरा गया है।
कैसा होगा नए नोट का डिजाइन?
इस प्रस्तावित नोट का मॉक-अप डिजाइन इयान अलेक्जेंडर नामक कलाकार ने तैयार किया है। कलाकार ने पुष्टि की है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में सीधे राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी और नोट में बदलावों के लिए खुद ट्रंप ने अपने विचार साझा किए थे।
इस डिजाइन में $250 के नोट के केंद्र में ट्रंप का चेहरा है और इस पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ-साथ वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के भी हस्ताक्षर शामिल हैं। इसमें अमेरिकी झंडे के रंगों को जोड़ने और देश की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ का विशेष लोगो लगाने का भी सुझाव दिया गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का सम्मान
प्रस्तावित कानून के समर्थकों और वित्त मंत्रालय के प्रवक्ताओं का तर्क है कि यदि यह बिल लागू होता है, तो यह अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ को सम्मानित करने का एक ऐतिहासिक तरीका होगा। ट्रंप प्रशासन इस जुलाई से देश की स्थापना के 250 साल पूरे होने का भव्य जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले यह भी घोषणा की गई थी कि इसी अवसर पर राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर वाला एक सोने का सिक्का भी जारी किया जाएगा। वर्तमान में प्रिंटिंग कार्यालय इस कानून को ध्यान में रखते हुए जरूरी तकनीकी जांच और तैयारी कर रहा है।
