Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भयावह विस्फोट से कांपा ईरान का बंदरगाह, अबतक 25 की मौत, घायलों की संख्या 750 के पार

Iran Port Explosion: सरकारी प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने बताया कि जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझा ली जाती, तब तक विस्फोट के मुख्य कारण का पता लगाना आसान नहीं होगा।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 27, 2025 | 03:03 PM

भयावह विस्फोट से कांपा ईरान का बंदरगाह, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेहरान: ईरान के बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार 26 अप्रैल को एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई और 750 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट कैसे हुआ अबतक इसकी सही रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इसके कारणों की जांच जारी है, हालांकि शुरूआती अटकलें इसे रसायनों से जुड़ी घटना मान रही हैं। यह बंदरगाह ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है बल्कि तेल निर्यात में भी इसकी अहम भूमिका है। यहां से विश्वभर के लिए विभिन्न वस्तुओं का आयात और निर्यात किया जाता है। यह बंदरगाह ईरानी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

घटना के बाद ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने बताया कि छह लोग अभी भी लापता हैं। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक विस्फोट के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसमें रासायनिक पदार्थों की भूमिका हो सकती है।

बंदर अब्बास में आपातकाल घोषित

सरकारी प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने बताया कि विस्फोट के कारण की जांच में अभी समय लगेगा। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार बंदरगाह के एक हिस्से में कुछ कंटेनर रखे हुए थे, जिनमें संभवतः रासायनिक पदार्थ थे, जो विस्फोट का कारण बन सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझा ली जाती, तब तक विस्फोट के मुख्य कारण का पता लगाना आसान नहीं होगा। इसी बीच, वायु प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि को देखते हुए ईरानी अधिकारियों ने बंदर अब्बास में आपातकाल घोषित कर दिया है ताकि नागरिकों की सुरक्षा बनी रही है।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों को घरों के अंदर ही रहने का आदेश

इधर ईरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष स्वास्थ्य टीमों को तैनात कर रखा है ताकि लोगों का ईलाज सही से हो सके। एक आधिकारिक ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि नागरिकों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है और उन्हें यह भी कहा गया है कि बाहर जाने से बचे और अपने- अपने खिड़कियों को बंद रखें।

इस हादसे के बाद फिलहाल बंदरगाह को अस्थायी तौर से बंद कर दिया गया है और सारी समुद्री गतिविधियां रोक दी गई हैं। सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, विस्फोट बंदरगाह के रासायनिक और सल्फर क्षेत्र में हुआ है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने विस्फोट के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आंतरिक मंत्री को निर्देश दिया है कि वे घटनास्थल पर जाकर “दुर्घटना के अलग-अलग पहलुओं की गहराई से जांच करें।”

Devastating explosion shakes iran port many dead and many injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 03:03 PM

Topics:  

  • Blasts
  • Iran
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

2

गॉब्लिन शार्क से लेकर सांप के आकार वाला केंचुआ, विश्व पशु दिवस पर जानें अजीबो-गरीब जीव के बारे में

3

ईरान में फिर मंडरा रहा खतरा! अमेरिका-इजरायल ने कर ली तैयारी, क्या फिर दहलेगा मिडिल ईस्ट?

4

कुछ ही घंटे में दूसरा झटका… पाकिस्तान में आधी रात तेज भूकंप से कांपी धरती; जानिए क्या रही तीव्रता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.